फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election 2020: PM Modi and CM Nitish Kumar are laying the foundation stone and inaugurating new new projects every day

बिहार चुनाव के एलान से पहले सौगातों की बारिश, पीएम से सीएम तक कर रहे हैं परियोजनाओं का शिलान्यास

Mon, 21 Sep 2020 06:58 AM IST
Jeet Kumar कुमार निशांत, पटना
कुमार निशांत, पटना Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 21 Sep 2020 06:58 AM IST
विज्ञापन
bihar election 2020: PM Modi and CM Nitish Kumar are laying the foundation stone and inaugurating new new projects every day
पीएम मोदी, नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

बिहार में सितंबर में योजनाओं की बारिश ने चुनावी वैतरणी में लहरें पैदा कर दी हैं। लॉकडाउन में सुस्त पड़ी राजनैतिक गतिविधियां अब कोसी और गंगा के कछारों पर उतरने लगी हैं। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हर रोज नई नई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं। इसी के साथ चुनाव दर चुनाव बिहार को घोषणाओं की सौगात देने वाले प्रधानमंत्री ने भी इस बार फिर बिहार के लिए घोषणाओं वाला पिटारा खोल दिया है।
विज्ञापन



मिथिलांचल को दो हिस्सों में बांटती कोसी नदी के ऊपर पुल बना। रेल की पटरियों पर मिथिलांचल दौड़ने लगा। 18 सितंबर को प्रधानमंत्री ने कोशी रेल महासेतु की सौगात बिहार को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


516 करोड़ की लागत से बने इस पुल ने मिथिलांचल के दो हिस्सों को जोड़ दिया। 15 सितंबर को पीएम मोदी पटना के बेऊर और करमलीचक में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास किया।

इसी दिन अमृत योजना का शिलान्यास भी प्रधानमंत्री ने किया। 15 सितंबर को पीएम मोदी ने नमामि गंगे के तहत रिवर फ्रंट डेवलेपमेंट स्कीम का भी एलान हुआ। इसी योजना के तहत बिहार के 12 लाख परिवारों को शुद्ध पानी देने का लक्ष्य रखा। जिनमें 6 लाख परिवारों को पहले से ही शुद्ध पानी मिल रहा है। कई अन्य परियोजाएं भी शुरू की गई।

विपक्ष ने पूछा पुराने वादों का क्या हुआ
10 से 18 सितंबर तक बिहार में शिलान्यास और उद्घाटनों का उत्सवी माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ता लोगों को इसके फायदे समझाने में अभी से जुटे हैं। 

लेकिन विपक्ष बार- बार ये सवाल उठा रहा है कि प्रधानमंत्री ने बिहार के लिए जिस स्पेशल पैकेज का एलान किया था, उसका क्या हुआ? इतना ही नहीं 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए वादों की यादा भी विपक्ष दिला रहा है।


बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद विधायक तेजस्वी ने प्रधानमंत्री की घोषणाओं को बिहार की जनता के साथ छलावा करार दिया है। तेजस्वी ने कहा कि बेरोजगार बिहारियों को गुमराह करने के लिए मंचों से बड़ी बड़ी घोषणाएं की जा रही हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed