बिहार चुनाव: पीएम ने तेजस्वी को कहा 'जंगलराज का युवराज', चिराग पर आज भी साधी चुप्पी
{"_id":"5f98f7af8ebc3e9b7965ae8b","slug":"bihar-election-2020-pm-modi-address-live-updates-rally-in-bhagalpur-muzzafarpur-patna-nitish-mahagathbandhan-tejashwi","type":"live","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव: पीएम ने तेजस्वी को कहा 'जंगलराज का युवराज', चिराग पर आज भी साधी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 28 Oct 2020 03:32 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Wed, 28 Oct 2020 03:32 PM IST
खास बातें
बिहार में एक तरफ जहां पहले चरण के लिए मतदान हो रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्य में ताबड़तोड़ तीन रैलियां की। भागलपुर, मुजफ्फरपुर के बाद उन्होंने राजधानी पटना में लोगों को संबोधित किया। अपने भाषण में प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा लेकिन लोक जनशक्ति पार्टी के चिराग पासवान पर एक शब्द भी नहीं कहा। प्रधानमंत्री ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव को जंगलराज का युवराज करार दिया। उन्होंने कहा कि इनका ट्रैक रिकॉर्ड देखिए क्या ये बिहार की जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने एनडीए की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि बिहार विकास की प्रगति पर आगे बढ़ रहा है। कुशासन से हटकर सुशासन के मार्ग पर चल रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने ठान लिया है कि राज्य को लूटने वालों को परास्त करेंगे। यहां पढ़ें प्रधानमंत्री के संबोधन की मुख्य बातें-
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
03:00 PM, 28-Oct-2020
‘जंगलराज के युवराज’ से बिहार की जनता क्या अपेक्षा रखती है
- ‘जंगलराज के युवराज’ से बिहार की जनता पुराने ट्रैक रिकॉर्ड के आधार पर और क्या अपेक्षा कर सकती है? जंगलराज की परंपरा में सब सीखने वाले लोगों को मुझसे ज्यादा अच्छी तरह बिहार की जनता जानती है।
- ऑप्टिकल फाइबर से हर गांव में सार्वजनिक वाई-फाई सेवा मिलेगी। प्राथमिक विद्यालय, आशा वर्कर, आंगनवाड़ी और जीविका दीदीयों को एक साल के लिए मुफ्त इंटरनेट सुविधा दी जाएगी।
- टेक्नोलॉजी का उपयोग करते हुए अब नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन भी शुरू किया जा रहा है।
- इसके तहत बिहार के सभी नागरिकों का हेल्थ रिकॉर्ड बनेगा। इससे गरीब को, मध्यम वर्ग के साथियों को अस्पतालों में लंबी कतारों में खड़ा होने की जरूरत नहीं रहेंगी।
- निरंतर आगे बढ़ना, नए आयाम तय करना ही विकास है। अब देश के करोड़ों साथियों को गांव में तेज इंटरनेट चाहिए। 1,000 दिनों के भीतर गांव-गांव ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने का अभियान भी बिहार से शुरू हो चुका है। लक्ष्य ये है कि बिहार के गांव-गांव में ये काम कुछ महीनों में पूरा कर लिया जाए।
02:54 PM, 28-Oct-2020
बिहार में आईटी हब बनने की पूरी संभावना है
- जनधन, आधार, मोबाइल की त्रिशक्ति अगर नहीं होती, तो कोरोना काल में बिहार के लाखों गरीबों के हक का राशन कोई हड़प लेता। जो पहले के वर्षों में होता था।
- बिहार में आईटी हब बनने की, पूरी संभावना है। यहां पटना में भी आईटी की बड़ी कंपनी ने अपना ऑफिस खोला है। सिर्फ ऑफिस ही नहीं खुला है, बिहार के नौजवानों के लिए नए अवसर भी खुले हैं। बीते वर्षों में दर्जन भर बीपीओ पटना, मुजफ्फरपुर और गया में खुले हैं।
- आज एनडीए सरकार का जोर है कि सरकारी सेवाओं और सुविधाओं से कोई क्षेत्र या कोई व्यक्ति छूट न जाए। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है पटना में ही शहरी गरीबों को 28 हजार पक्के घर टेक्नोलॉजी के उपयोग से स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन
02:46 PM, 28-Oct-2020
सड़क, पानी और सीवर जैसे बुनियादी मुद्दों पर हो रहा है काम
- नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भाषा और अवसरों के अभाव के कारण बिहार का जो हमारा गरीब और वंचित छूट जाता था, उसको सबसे ज्यादा लाभ होने वाला है।
- बीते समय में शिक्षा से लेकर शासन तक, किसान से लेकर श्रमिक तक, ईज ऑफ लिविंग से लेकर ईज ऑफ डूइंग बिजनेस तक के लिए अभूतपूर्व रिफॉर्म्स किए गए हैं। आज साढ़े तीन दशक बाद नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति देश को मिल चुकी है।
- आज पटना सहित बिहार के सभी शहरों में सड़क, पानी और सीवर जैसे बुनियादी मुद्दों पर तेज गति से काम किया जा रहा है। गंगा जी में गिरने वाले गंदे नालों का पानी साफ करने के लिए आधुनिक ट्रीटमेंट प्लांट भी लग रहे हैं।
02:44 PM, 28-Oct-2020
बिहार के गरीब की आकांक्षा कौन पूरी कर सकता है
- पहले पटना में रिंग रोड की मांग होती थी। रिंग रोड बनी तो फिर मेट्रो की मांग तेज हुई। आज पटना मेट्रो पर काम चल रहा है तो दूसरे शहरों में भी ऐसी ही सुविधा की अपेक्षाएं बढ़ी हैं।
- जिन लोगों ने सिर्फ अपने परिवार के बारे में सोचा, बिहार के एक-एक व्यक्ति के साथ अन्याय किया, दलितों-पिछड़ों-वंचितों का हक भी हड़प लिया, क्या वो लोग बिहार की उम्मीदों को समझ भी पाएंगे?
- बिहार के गरीब की आकांक्षा, बिहार के मध्यम वर्ग की ये आकांक्षा कौन पूरी कर सकता है? वो लोग जिन्होंने बिहार को बीमार बनाया, बिहार को लूटा, क्या वो ये काम कर सकते हैं।
- पहले सामान्य रेलवे स्टेशन भी एक सपना थे। अब स्टेशन तो आधुनिक सुविधाओं से जुड़ ही रहे हैं, नए-नए रेल रूट शुरू किए जाने की भी आकांक्षा है।
02:31 PM, 28-Oct-2020
कुशासन से सुशासन की तरफ मजबूती से कदम बढ़ा रहा है बिहार
- पहले अस्पताल में एक डॉक्टर का मिलना दुर्लभ था। अब जगह-जगह मेडिकल कॉलेज और एम्स जैसी सुविधाओं की आकांक्षा है। पहले गांव-गांव में मांग थी कि किसी तरह खड़ंजा बिछ जाए, अब हर मौसम में बनी रहने वाली चौड़ी सड़कों की आकांक्षा है।
- अटल जी कभी कहते थे कि बिहार में बिजली की परिभाषा ये है, कि वो आती कम है और जाती ज्यादा है। लालटेन काल का अंधेरा अब छट चुका है। बिहार की आकांक्षा अब लगातार बिजली और एलईडी बल्ब की है।
- बीते डेढ़ दशक में बिहार ने नीतीश जी की अगुवाई में कुशासन से सुशासन की तरफ कदम मजबूती से बढ़ाए हैं। एनडीए सरकार के प्रयासों के कारण बिहार ने, असुविधा से सुविधा की ओर, अंधेरे से उजाले की ओर, अविश्वास से विश्वास की ओर, अपहरण उद्योग से अवसरों की ओर का एक लंबा सफर तय किया है।
02:28 PM, 28-Oct-2020
पटना में तीसरी रैली को संबोधित कर रहे हैं पीएम
दरभंगा और मुजफ्फरपुर के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना में तीसरी रैली को संबोधित कर रहे हैं।#WATCH Live: Prime Minister Narendra Modi addresses an election rally in Patna#BiharPolls https://t.co/vIWVDNZXmK
— ANI (@ANI) October 28, 2020
विज्ञापन
विज्ञापन
01:30 PM, 28-Oct-2020
बिहार में जंगलराज लाने वाली ताकतों को फिर परास्त करेंगे
- भाजपा जो कहती हैं वो करती हैं। अब मैनिफेस्टो पढ़कर लोग कयास लगाते हैं कि अगला फैसला कौन सा होगा। हमने कहा था- गरीबों, किसानों, महिलाओं को सशक्त बनाएंगे। आज किसानों के खाते में सीधी मदद, महिलाओं को गैस कनेक्शन, गरीबों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई है।
- 'पहले के समय, जो लोग सरकार में थे, उनका मंत्र रहा है- पैसा हजम, परियोजना खत्म। उन्हें कमीशन शब्द से इतना प्रेम था कि कनेक्टिविटी पर कभी ध्यान ही नहीं दिया।'
- बिहार के लोग ये ठान चुके हैं- बिहार में जंगलराज लाने वाली ताकतों को फिर परास्त करेंगे। बिहार को लूटने वालों को फिर हराएंगे। इस प्रतिभाशाली धरती के नौजवानों को धोखा देने वालों को फिर हराएंगे। बिहार की महिलाओं का जीना दूभर कर देने वालों को फिर हराएंगे।
01:28 PM, 28-Oct-2020
आपका वोट बिहार को फिर से बीमार होने से बचाएगा
- बिहार को आत्मनिर्भर बनाने की भावना के साथ आपको इस बार अपना वोट भाजपा, जेडीयू, हम पार्टी और वीआईपी पार्टी के गठबंधन यानी एनडीए को देना है। याद रखिए आपका एक-एक वोट बिहार को फिर से बीमार होने से बचाएगा।
- हाल में जो श्रम सुधार किए गए हैं, उसमें देश की महिला श्रम शक्ति के लिए काम के सभी क्षेत्रों को पूरी सुरक्षा के साथ खोल दिया गया है। महिलाओं को पुरुषों के बराबर मेहनताने का कानूनी अधिकार सुनिश्चित किया गया है।
- एनडीए सरकार चाहे केंद्र में हो, या बिहार में, महिला सशक्तिकरण के अभूतपूर्व प्रयास चल रहे हैं।
- बेटियों की पढ़ाई, दवाई से लेकर कमाई तक, एक के एक कदम उठाए गए हैं।
01:18 PM, 28-Oct-2020
मुजफ्फरपुर में नया एलपीजी प्लांट लगा है
- विकास और सुशासन के मूल में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास है। विकास हो- दलित-पीड़ित-शोषित-वंचित, नौजवान, महिलाएं सबका विकास हो। कोई न पीछे रहे, न ही किसी से भेदभाव हो। सोच के साथ एनडीए सरकार काम कर रही है, भारत को आत्मनिर्भर भारत बनाने में जुटी है।
- मुजफ्फरपुर हो, वैशाली हो, सीतामढ़ी हो, ये पूरा क्षेत्र बिहार के अहम व्यापारिक केंद्र भी है और बिहार में तीर्थाटन का, हैरिटेज टूरिज्म का भी महत्वपूर्ण सेंटर है। ऐसे में यहां के शहरों के सुंदरीकरण पर और सामान्य सुविधाओं का निर्माण एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता है।
- यहां मुजफ्फरपुर में नया एलपीजी प्लांट लगा है। इसके अलावा पटना और पूर्णिया में भी एलपीजी प्लांट्स का विस्तार किया गया है। सिर्फ एलपीजी ही नहीं इस पाइपलाइन से बिहार के अनेक जिलों में, अनेक शहरों में पाइप से सस्ती गैस पहुंचाई जा रही है।
01:18 PM, 28-Oct-2020
बिहार का युवा विश्वास और आत्मविश्वास से भरा है
- हाल ही में एक और बड़ी योजना शुरू की गई है। जिनका लाभ बिहार के लोगों को भी मिलेगा। पीढ़ी दर पीढ़ी गांवों में रहने के बाद भी गांव के घरों का कोई कानूनी दस्तावेज न होने से ग्रामीणों को दिक्कतें होती हैं।
- बीते वर्षों में बिहार के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के लिए अभूतपूर्व काम किया गया है। बिहार के गरीब से गरीब परिवार को वो मूलभूत सुविधाएं मिल रही हैं, जिनका इंतजार उसने दशकों तक किया है।
- आज बिहार का युवा विश्वास और आत्मविश्वास से भरा हुआ है। उसकी आकांक्षाएं और अपेक्षाएं पूरी हों, इसके लिए बिहार में सुशासन का बने रहना जरूरी है। नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार सुशासन के जिस रास्ते पर चला है उसे केंद्र में एनडीए की सरकार बनने के बाद नई ऊर्जा मिली है।