फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election 2020, Oposition alliance to soon announce Tejashwi Yadav as its CM candidate

बिहार चुनाव 2020: महागठबंधन जल्द ही घोषित करेगा तेजस्वी यादव को अपना सीएम उम्मीदवार  

Fri, 18 Sep 2020 05:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 18 Sep 2020 05:53 AM IST
विज्ञापन
Bihar election 2020, Oposition alliance to soon announce Tejashwi Yadav as its CM candidate
तेजस्वी यादव - फोटो : पीटीआई

बिहार में महागठबंधन जल्द ही तेजस्वी यादव को अपने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने जा रहा है। तेजस्वी यादव के नाम पर लगभग रजामंदी हो गई है। वहीं सूत्रों की माने तो इस बार चुनावी समीकरण को देखते हुए विपक्षी पार्टियां पारंपरिक मुस्लिम कार्ड को दरकिनार करते हुए उच्च जाति के नेताओं को टिकट दे सकती है।  

विज्ञापन


एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार की घोषणा राजद और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारा होने के बाद ही होगी। हालांकि राजद ने पहले ही कहा है कि तेजस्वी ही महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार होंगे। राजद ने कहा कि हमारी पार्टी सबसे बड़ी है और हम 150 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते है। पार्टी ने आगे कहा कि हम इसबार पूरे बहुमत से जीतेंगे।
विज्ञापन


राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह महागठबंधन में शामिल होने के लिए वाम दलों के साथ भी बातचीत कर रहे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि वाम दल इसमें शामिल होने के लिए राजी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार उच्च जाति समीकरण पर जोर
इस बार परंपरागत चुनावी समीकरण से हटकर राजद उच्च जाति का कार्ड खेलने का मन बना लिया है। सूत्रों की माने तो इस बार पार्टी काफी बदलाव के मोड में है। दरअसल पार्टी ने जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर उच्च जाति के लोगों के बीच एक संदेश देना चाह रही है कि वह सभी जातियों को साथ लेकर चुनाव लड़ेगी।


हालांकि 2015 के चुनाव में पार्टी ने 110 सीटों में केवल 2 राजपूतों को टिकट दिया था। वहीं पार्टी के पास अभी कोई भी भूमिहार या ब्राह्मण उम्मीदवार नहीं है। यादव की बात करें तो 2015 में इस जाति से कुल 48 उम्मीदवार थे जबकि 16 मुस्लिम थे और इनमें से 42 यादव एवं 12 मुस्लिमों ने जीत दर्ज की थी। अब इस बार देखने वाली बात यह होगी कि पार्टी किस तरह से महागठबंधन के बीच सामंजस्य बिठा पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed