{"_id":"5f9a873f8ebc3ea3607582d3","slug":"bihar-election-2020-munger-sadar-assembly-seat-mahadevpur-community-center-booth-no-button-in-evm-in-front-of-rjd-candidate-avinash-kumar-vidyarthi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव: ईवीएम में नहीं था राजद की ‘लालटेन’ के आगे बटन, फिर भी तीन घंटे होता रहा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनाव: ईवीएम में नहीं था राजद की ‘लालटेन’ के आगे बटन, फिर भी तीन घंटे होता रहा मतदान
Thu, 29 Oct 2020 08:16 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार संभव
Updated Thu, 29 Oct 2020 08:16 PM IST
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: ईवीएम-वीवीपैट (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान हो चुका है, लेकिन उस दौरान मुंगेर सदर विधानसभा सीट के एक बूथ पर अजीबोगरीब मामला सामने आया। दरअसल, यहां ईवीएम में लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद के चुनाव चिह्न लालटेन के आगे बटन ही नहीं था। इस दौरान करीब तीन घंटे तक ऐसे ही मतदान होता रहा। मामले की जानकारी होने के बाद राजद प्रत्याशी ने हंगामा किया, जिसके बाद ईवीएम बदली गई। इस दौरान राजद प्रत्याशी के चुनाव प्रभारी ने निर्वाचन अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया। उनका कहना था कि इस बूथ पर एकतरफा वोटिंग कराई गई।
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, बिहार की मुंगेर सदर विधानसभा सीट के महादेवपुर सामुदायिक केंद्र में बने बूथ पर ईवीएम में गड़बड़ी की जानकारी सामने आई है। यहां ईवीएम में राजद उम्मीदवार के चुनाव चिह्न लालटेन के आगे वोटिंग के लिए बटन ही नहीं था। हैरानी वाली बात यह है कि इस दौरान बिना बटन वाली ईवीएम से ही करीब तीन घंटे तक वोटिंग होती रही। इसके चलते शुरुआती तीन घंटे तक राजद उम्मीदवार के खाते में एक भी वोट नहीं डाला गया।
पूर्व की सरकारों का मंत्र 'पैसा हजम, परियोजना खत्म' था, ऐसे लोग बिहार का हित नहीं सोच सकते : मोदी
विज्ञापन
राजद प्रत्याशी ने लगाया आरोप
इस मामले की जानकारी राजद उम्मीदवार अविनाश कुमार विद्यार्थी को हुई तो उन्होंने जमकर हंगामा किया। उनके चुनाव प्रभारी शिशिर कुमार लालू ने एकतरफा वोटिंग कराए जाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि जब लोगों ने शिकायत की, तब ईवीएम बदली गई। इस दौरान 3 घंटे 13 मिनट तक बिना बटन वाली ईवीएम से वोटिंग होती रही।
निर्वाचन अधिकारी ने नहीं की सुनवाई
राजद प्रत्याशी के चुनाव प्रभारी का आरोप है कि इस मामले की जानकारी मिलते ही निर्वाचन अधिकारी से शिकायत की, लेकिन मशीन बदले जाने तक मतदान नहीं रोका गया। इस दौरान स्थानीय अधिकारी भी उनकी शिकायत को अनसुना करते रहे।
Bihar Election 2020 : अमीषा पटेल का लोजपा प्रत्याशी पर सनसनीखेज आरोप, बोलीं : "मेरा बलात्कार हो सकता था", ऑडियो वायरल
चुनाव अधिकारी ने दी यह जानकारी
इस मामले में पीठासीन अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि ईवीएम में बटन था, लेकिन क्लिप नहीं थी। बता दें कि इस मतदान केंद्र पर पंजीकृत वोटर्स 639 हैं। यहां करीब 42 प्रतिशत वोटिंग हुई। वहीं, मुंगेर जिले की तीनों सीटों पर करीब 43 प्रतिशत मतदान हुआ।