{"_id":"5f978f8c8ebc3e9bef37f7da","slug":"bihar-election-2020-miscreants-attack-on-the-convoy-of-jdu-mla-prabhnath-ram-in-ara","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Assembly Election 2020: चुनाव से ठीक पहले जदयू विधायक पर जानलेवा हमला हमलावरों ने महागठबंधन के लगाए नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Assembly Election 2020: चुनाव से ठीक पहले जदयू विधायक पर जानलेवा हमला हमलावरों ने महागठबंधन के लगाए नारे
Tue, 27 Oct 2020 11:15 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आरा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 27 Oct 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
समर्थकों के बीच विधायक प्रभुनाथ राम (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook - pn.prasad.169
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले सत्ताधारी पार्टी जदयू के विधायक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। भोजपुर जिले के अगिआंव विधानसभा सीट से जदयू प्रत्याशी प्रभुनाथ राम पर जानलेवा हमला किया गया है। जदयू नेता ने कुछ असामाजिक तत्वों और माले के उम्मीदवार के समर्थकों पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
यह घटना भोजपुर जिले के अजीमाबाद धाना इलाके की है, यहां किरकिरी पंचायत के चिलहर गांव में जदयू के विधायक प्रभुनाथ राम जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि जदयू विधायक के तीन-चार समर्थकों को चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन
प्रभुनाथ राम ने बताया कि चुनाव प्रसार के आखिरी दिन वो सोमवार को जनसंपर्क कर वापस घर लौट रहे थे, इसी दौरान किरकिरी पंचायत के चिलहर गांव के पास अचानक से कुछ असामाजिक तत्वों ने उनके काफिले पर हमला बोल दिया। इस हमले में कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुईं।
विज्ञापन
विधायक ने बताया कि हमलावर सैकड़ों की संख्या में थे और उनके हाथ में लाठी-डंडे थे। विधायक ने बताया कि हमलावरों को लगा होगा कि वो आगे की किसी गाड़ी में बैठे हैं, जिससे पहली गाड़ी पर हमला बोला और उसका शीशा टूट गया। विधायक ने बताया कि किसी तरह बच बचाव कर हम आगे निकले कि थोड़ी ही दूर में पत्थरबाजी होने लगी।
विधायक ने कहा कि हमलावर उन्हें घेरकर महागठबंधन के नारे लगा रहे थे। विधायक ने कहा कि यह पूरी तरह से सुनियोजित हमला किया गया है। उन्होंने कि जिन लोगों के इस घटना को अंजाम दिया है वो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। विधायक ने बताया कि संबंधित थाने में इस बात की सूचना दे दी गई है।