फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020: LJP Chirag Paswan on Nitish Kumar says no enmity with him, but a fight for policies

मेरे पिता चाहते थे कि हमारी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेः चिराग पासवान

Thu, 15 Oct 2020 02:02 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 15 Oct 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020: LJP Chirag Paswan on Nitish Kumar says no enmity with him, but a fight for policies
चिराग पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

बिहार में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सभी पार्टियों ने मतदाताओं को लुभाना शुरू कर दिया है। भाजपा और जनता दल यूनाइडेट (जदयू) जहां मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं राजद के नेतृत्व में महागठबंधन ने भी ताल ठोक दी है।

विज्ञापन


इसके अलावा केंद्र में भाजपा के घटल दल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने बिहार में अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। भाजपा ने हालांकि साफ कर दिया है कि वह लोजपा के नहीं जदयू के साथ है। वहीं, लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत है। चिराग ने कहा कि हमारे पिता(रामविलास पासवान) चाहते थे कि हमारी पार्टी अकेले चुनाव लड़े। उन्होंने हमें इसके लिए काफी प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


 एक निजी चैनल को दिए साक्षात्कार में लोजपा अध्यक्ष ने कहा कि मैं अपने पिताजी का सपना पूरा करना चाहता हूं। मैं उनके सपने को पूरा करने के लिए निकला हूं। उन्होंने कहा, मैं सिर्फ बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट की बात करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि लोजपा 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' नारे के साथ बिहार विधानसभा चुनाव में उतर रही है। माना जा रहा है इस नारे के जरिए वो युवाओं और राज्य से पलायन करने वाले लोगों को साधना चाहती है। 

जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उनकी पार्टी भाजपा के साथ सीटों को लेकर चर्चा कर रही है। इस सवाल के जवाब में चिराग ने कहा, भाजपा से सीटों पर कोई चर्चा नहीं हुई है। भाजपा से जो भी चर्चा हुई है वो केवल एजेंडे को लेकर हुई है। 

चिराग से जब पूछा गया कि आप एनडीए के दोस्त हैं। राजनीतिक उठापटक के बीच आपने अपने पिता को खो दिया। आपको हाल ही में उनका अंतिम संस्कार करना पड़ा है तो उन्होंने कहा कि हां ये सब मेरे लिए काफी मुश्किल है। मैं उन्हें बहुत याद करता हूं। मैं अपने पिता के निधन के लिए तैयार नहीं था। मुझे लगता है कि कोई भी इस तरह की परिस्थिति के लिए कभी तैयार नहीं होता है।

चिराग ने कहा, राज्य में चुनाव होने हैं और मैं वहां नहीं हूं। वे मेरी ताकत का आधार थे। उनके साथ के कारण मैं दुनिया से लड़ सकता था। मैं वास्तव में ऐसा कर रहा था और मैं ऐसा करना जारी रखूंगा। ये उनका सबसे बड़ा सपना था कि पार्टी अकेले चुनाव लड़े। मैं उनके इस सपने को पूरा करुंगा। 

नीतीश सरकार से अलग होने के सवाल पर लोजपा अध्यक्ष ने कहा, नीतीश सरकार में हमारा संवाद नहीं हो पा रहा था। इसके अलावा ना ही नीतीश सरकार में हमारा प्रतिनिधित्व था। केंद्र में हम अब भी सरकार में हैं। 


उन्होंने कहा, हम हर मुद्दे पर केंद्र सरकार के साथ हैं। नीतीश जी भले ही कुछ मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ रहे, लेकिन हमने हमेशा केंद्र का साथ दिया है। पीएम की नीतियों को हमारा समर्थन जारी रहेगा। बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed