फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020: LJP Chirag Paswan attacks on Nitish Kumar over prohibition of alcohol

भाजपा के नेता नीतीश को लेकर इतने नतमस्तक क्यों हो रहे हैं: चिराग पासवान

Sun, 01 Nov 2020 11:20 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 01 Nov 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020: LJP Chirag Paswan attacks on Nitish Kumar over  prohibition of alcohol
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान - फोटो : ANI

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर को मतदान होने हैं। इसे लेकर नेताओं द्वारा जनसभा और संवाददाता सम्मलेन किया जा रहा है, ताकि लोगों तक अपनी बात पहुंचाई जा सके। इसी कड़ी में, लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पटना में संवाददाता सम्मेलन किया। पासवान ने इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर शराबबंदी को लेकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने पूछा कि नीतीश के आगे भाजपा नेता नतमस्तक क्यों हैं?  

विज्ञापन

 

लोजपा अध्यक्ष ने कहा, कुछ लोग शराबबंदी की बात करते हैं लेकिन फिर भी शराब हर जगह उपलब्ध है। सीएम नीतीश कुमार का कहना है कि शराब की तस्करी हो रही है। लेकिन जब वह इन गतिविधियों के बारे में जानते हैं, तो वह इन्हें रोकने के लिए काम क्यों नहीं कर रहे हैं। जब उनसे इसके बारे में पूछा जाता है तो वह रक्षात्मक क्यों हो जाते हैं। 

विज्ञापन

 
चिराग ने कहा, 'सात निश्चय' घोटाला बिहार के इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है। चिंता तब और बढ़ जाती है जब सात निश्चय पार्ट-2 लाने की बात की जाती है, पहले ये तो बताइए कि सात निश्चय पार्ट-1 में जो वादें किए गए क्या आपने उन्हें पूरा किया? 


लोजपा अध्यक्ष ने कहा, भाजपा के नेता मुख्यमंत्री जी को लेकर इतने नतमस्तक क्यों हो रहे हैं? जो बात वो कह रहे हैं वो ठीक कह रहे हैं। उनको (नीतीश कुमार) सीट नहीं आएगी। उन्होंने कहा, इसमें कहीं कोई शंका नहीं होनी चाहिए कि अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए 10 नवंबर के बाद पुन: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजद के साथ हाथ मिला सकते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed