फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election 2020 LJP chief Chirag Paswan says I want a temple bigger than Ram Mandir in Ayodhya to be built for Goddess Sita in Sitamarhi

बिहार चुनाव : चिराग बोले-हमारी सरकार बनी, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सलाखों के पीछे होंगे

Sun, 25 Oct 2020 04:04 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 25 Oct 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
Bihar election 2020  LJP chief Chirag Paswan  says I want a temple bigger than Ram Mandir in Ayodhya to be built for Goddess Sita in Sitamarhi
सीतामढ़ी के मंदिर में पूजा करते चिराग पासवान - फोटो : ANI

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक पार्टियां एक से बढ़कर एक घोषणाएं कर रहीं हैं। इस बीच लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने रविवार को अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की तर्ज पर सीतामढ़ी में भव्य सीता मंदिर बनाने की घोषणा की है। वहीं चिराग पासवान ने रविवार को एक रैली में दावा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सलाखों के पीछे होंगे। 


विज्ञापन


चिराग पासवान ने कहा कि अगर उनकी सरकार बनी, तो वह बिहार के सीतामढ़ी जिले में अयोध्या के राम मंदिर से बड़ा सीता मंदिर बनवाएंगे। राम मंदिर को सीता मंदिर से जोड़ने के लिए एक कॉरिडोर भी बनाया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
चिराग पासवान इन दिनों चुनाव प्रचार के लिए सीतामढ़ी में हैं। उन्होंने पुनौरा धाम मंदिर जाकर जानकी माता की पूजा की। पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा, ''मैं यहां पर एक भव्य सीता मंदिर बनवाऊंगा, जो अयोध्या के राममंदिर से भी बड़ा होगा। सीता के बिना भगवान राम अधूरे हैं और राम के बिना सीता। इसलिए एक कॉरिडोर बनवाया जाएगा, जो सीतामढ़ी को अयोध्या से जोड़ेगा।''

'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन' लॉन्च 
इस दौरान, एलजेपी प्रमुख चिराग पासवान ने अपने 'बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट विजन' डॉक्युमेंट को लॉन्च किया, जिसमें बिहार की कई समस्याओं का समाधान था। उन्होंने कहा कि बिहार में कई महान दिव्य शक्तियों का जन्म हुआ, लेकिन दुर्भाग्य ऐसा रहा है कि किसी ने भी राज्य की धरोहर को बचाने का प्रयास नहीं किया। सीता मंदिर बनने से प्रदेश सरकार का राजस्व भी बढ़ेगा और सीतामढ़ी में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। चिराग ने कहा कि बिहार में जो भी दिव्य शक्तियां रही हैं, उन सबको धार्मिक पर्यटन से जोड़ा जाना चाहिए। 

चिराग बोले, नीतीश कुमार सलाखों के पीछे होंगे
चिराग पासवान ने रविवार को एक रैली में दावा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सलाखों के पीछे होंगे। चिराग ने कहा, अगर हम सत्ता में आते हैं, तो नीतीश कुमार और उनके अधिकारी सलाखों के पीछे होंगे।  बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने के लिए चिराग पासवान रविवार को बक्सर के डुमरांव पहुंचे थे। यहां पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग ने नीतीश सरकार पर कई सवाल उठाए।चिराग ने कहा, 'जो मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारी हो, जो मुख्यमंत्री युवा विरोधी हो, जो मुख्यमंत्री बिहार को बर्बाद कर दे, जो मुख्यमंत्री युवाओं को पलायन के लिए मजबूर करे। क्या ऐसे मुख्यमंत्री को पद पर बने रहना चाहिए क्या? उसको बदलना चाहिए कि नहीं बदलना चाहिए?




बता दें कि इससे पहले चिराग पासवान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नीतीश कुमार के विरोध में ट्वीट किया था। चिराग ने अपने समर्थकों से अपील करते हुए कहा, ''आप सभी से अनुरोध है कि जहां भी एलजेपी के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, उन सभी स्थानों पर 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' को लागू करने के लिए एलजेपी के प्रत्याशियों को वोट दें। जबकि अन्य स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के साथियों को वोट दें।आने वाली सरकार नीतीशमुक्त सरकार बनेगी।''
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed