Bihar Election 2020: राजद पर जेपी नड्डा ने कसा तंज, कहा- लाठी रैली बुलाने वाले कहते हैं कानून का राज लाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे और अंतिम चरण के लिए शनिवार सात नवंबर को मतदान होगा। आज 15 जिलों की 78 सीटों के लिए चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस चरण में चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार यहां मतदान की समाप्ति के 48 घंटे पूर्व चुनाव प्रचार समाप्त हो जाएगा। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री 10 तारीख के बाद तेजस्वी के सामने नतमस्तक दिखेंगे। इसी बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजद पर तंज कसते हुए कहा कि लाठियां भांजने वाले आज कहते हैं कि कानून का राज लाएंगे।
ये बिहार के भविष्य का चुनाव है: जेपी नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, 'ये चुनाव बिहार के भविष्य का है। एक तरफ बिहार का विकास करने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ बिहार को विनाश की तरफ पहुंचाने वाले... लालू जी ने 'लाठी भांजन' रैली बुलाई थी कि नहीं बुलाई थी। आज ये बोलते हैं कि हम कानून का राज लाएंगे और जब कानून का राज था तब 'लाठी भांजते' थे।'
#WATCH ये चुनाव बिहार के भविष्य का है। एक तरफ बिहार का विकास करने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ बिहार को विनाश की तरफ पहुंचाने वाले... लालू जी ने 'लाठी भांजन' रैली बुलाई थी की नहीं बुलाई थी। आज ये बोलते हैं हम कानून का राज लाएंगे और जब कानून का राज था तब 'लाठी भांजते' थे: BJP अध्यक्ष pic.twitter.com/9o2Dj7u49o
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2020
नड्डा ने कहा, 'कुछ लोग सवाल उठाते हैं कि बिहार में राम जन्मभूमि की बात क्यों करते हो? सीता माता की भूमि पर राम जन्मभूमि की बात नहीं करेंगे, तो कहां करेंगे। नरेंद्र मोदी जी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने राम जन्मभूमि के पक्ष में फैसला दिया। अब वहां भव्य राम मंदिर बन रहा है।'
उन्होंने कहा, 'हम अपनी सरकार के विकास कार्यों का हिसाब इसलिए दे रहे हैं, क्योंकि हम रिपोर्ट कार्ड देने की ताकत रखते हैं। नरेंद्र मोदी ऐसे नेता हैं, जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। नरेंद्र मोदी जी ने विकास का ऐसा मंत्र दिया है कि अब मजबूरी में महागठबंधन को भी विकास की बात करनी पड़ रही है, अन्यथा ये विनाश की ओर ले जाने वाले लोग हैं। आज ये रोजगार देने की बात कर रहे हैं, लालू जी के राज में लाखों लोग बिहार से पलायन कर गए, उसका जवाब कौन देगा?'
हम जीत हासिल करेंगे: नित्यानंद राय
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, 'हमें पूरा विश्वास है कि बिहार चुनाव के पहले और दूसरे चरण में जो मतदान हुए हैं उसमें हम प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे और तीसरे चरण में भी हम जीत हासिल करेंगे।'
हमें पूरा विश्वास है कि बिहार चुनाव के पहले और दूसरे चरण में जो मतदान हुए हैं उसमें हम प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे और तीसरे चरण में भी हम जीत हासिल करेंगे: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय #BiharElections2020 pic.twitter.com/AG1nwC2fMK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2020
'तेजस्वी के सामने नतमस्तक होते दिखेंगे नीतीश'
चिराग पासवान ने कहा, 'जिस प्रधानमंत्री जी को आप (नीतीश कुमार) कोसते नहीं थक रहे थे आज उनके साथ मंच पर नतमस्तक होते नहीं थक रहे हैं। ये कुर्सी के प्रति आपका प्रेम और लालच दिखाता है। 10 तारीख के बाद ये तेजस्वी के सामने नतमस्तक होते दिखेंगे।'
#WATCH जिस प्रधानमंत्री जी को आप (नीतीश कुमार) कोसते नहीं थक रहे थे आज उनके साथ मंच पर नतमस्तक होते नहीं थक रहे हैं। ये कुर्सी के प्रति आपका प्रेम और लालच दिखाता है। 10 तारीख के बाद ये तेजस्वी के सामने नतमस्तक होते दिखेंगे: LJP प्रमुख चिराग पासवान pic.twitter.com/Mdf6OGzjAz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 5, 2020
तीन नवंबर को हरलाखी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चुनावी रैली के दौरान प्याज फेंके गए थे, इसे लेकर लोजपा अध्यक्ष ने कहा, 'लोगों को उनके पास आने और अपनी समस्याओं के बारे में बात करने के लिए कहने के बजाय, उन्होंने (सीएम) उन्हें उकसाया और कहा कि 'फेंको, फेंको और फेंको।' उन्होंने जो प्रतिक्रिया दी मैं उसकी सराहना नहीं करता।'
Instead of asking people to come to him & talk about their problems, he (CM) instigated them & said 'pheko pheko aur pheko.' I don't appreciate the way he reacted: LJP President Chirag Paswan on onions pelted during CM Nitish Kumar's election rally in Harlakhi on 3 Nov. #Bihar pic.twitter.com/TPboWetl3g
— ANI (@ANI) November 5, 2020
तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पहुंचे थे। दोनों ने राज्य में दो-दो रैलियों को संबोधित किया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, लोजपा प्रमुख चिराग पासवान सहित अन्य प्रमुख नेता लगातार चुनावी सभाओं के जरिए मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
गायकाट में 31 उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव
चुनाव आयोग के अनुसार तीसरे चरण में 1204 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें गायघाट में सबसे ज्यादा 31 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं बहादुरगंज, जोकिहाट, त्रिवेणीगंज व ढाका में 9-9 उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हैं।
इन 15 जिलों में होना है मतदान
सात नवंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, दरभंगा, वैशाली, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिलों में मतदान होंगे।