फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election 2020 live updates nitish declare retirement chirag tejashwi attack him mahagathbandhan nda bjp rjd ljp jdu

बिहार चुनाव: 15 जिलों की 78 सीटों पर कल होगा मतदान, नीतीश बोले- ये मेरा अंतिम चुनाव

Fri, 06 Nov 2020 12:58 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 06 Nov 2020 12:58 PM IST
विज्ञापन
bihar election 2020 live updates nitish declare retirement chirag tejashwi attack him mahagathbandhan nda bjp rjd ljp jdu
Bihar Election - फोटो : अमर उजाला

बिहार विधानसभा की 78 सीटों पर शनिवार को मतदान होंगे। इससे पहले गुरुवार को इनके लिए चुनाव प्रचार थम गया। वहीं प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस चुनाव को अपनी जिंदगी का अंतिम चुनाव बता दिया। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा अंतिम चुनाव है, अंत भला तो सब भला। उनकी इस घोषणा पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजसवी यादव और लोक जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने निशाना साधा है।

विज्ञापन


तेजस्वी बोले थक चुके हैं नीतीश कुमार
राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने नीतीश पर हमला करते हुए कहा, 'आदरणीय नीतीश जी बिहारवासियों की आकांक्षाओं, अपेक्षाओं के साथ-साथ जमीनी हकीकत भी स्वीकार करने को तैयार नहीं थे। हम शुरू से कहते आ रहे है कि वो पूर्णत: थक चुके हैं और आज आखिरकार उन्होंने अंतिम चरण से पहले हार मानकर राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा कर हमारी बात पर मुहर लगा दी।'
विज्ञापन

 


चिराग बोले- पांच साल का हिसाब नहीं दिया और अगली बार देने आएंगे नहीं
लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, 'साहब ने कहा है की यह उनका आखिरी चुनाव है। इस बार पिछले 5 साल का हिसाब दिया नहीं और अभी से बता दिया की अगली बार हिसाब देने आएंगे नहीं। अपना अधिकार उनको ना दें जो कल आपका आशीर्वाद फिर मांगने नहीं आएंगे। अगले चुनाव में ना साहब रहेंगे ना जेडीयू। फिर हिसाब किससे लेंगे हम लोग?'

 

जदयू के पास हैं सबसे ज्यादा सीटें
अंतिम चरण में जिन 78 सीटों के लिए मतदान होना है वहां अभी ज्यादातर सीटों पर जदयू का कब्जा है। 2015 में महागठबंधन के साथ जदयू को यहां 23 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। वहीं राजद के 20, कांग्रेस के 11 और भाजपा के 20 उम्मीदवारों को सफलता मिली थी। इन सीटों पर अति पिछड़ा, मुसलमान और यादवों की संख्या अधिक है। ऐसे में नीतीश के सन्यास की घोषणा का यहां असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed