{"_id":"5f8818b779fe08328f48b76f","slug":"bihar-election-2020-jp-nadda-says-easy-to-give-speeches-slogans-politics-56-inch-chest-can-serve-the-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में बोले नड्डा- जनता की सेवा वही कर सकता है जिसका 56 इंच का सीना हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में बोले नड्डा- जनता की सेवा वही कर सकता है जिसका 56 इंच का सीना हो
Thu, 15 Oct 2020 03:27 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 15 Oct 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
BJP President JP Nadda
- फोटो : ANI
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 28 अक्तूबर को पहले चरण का मतदान होना है। ऐसे में सभी पार्टियों ने चुनावी अभियान को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिहार के रोहतास में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला। नड्डा ने कहा, राजनीति में भाषण देना बहुत आसान होता है, नारा लगाना बहुत आसान होता है, लेकिन गरीब जनता की सेवा वो ही कर सकता है, जिसका 56 इंच का सीना होता है।
विज्ञापन
#WATCH It is very easy to give speeches and slogans in politics but only a person who has 56-inch chest can serve the poor: BJP President JP Nadda in Rohtas#BiharElections pic.twitter.com/BUOqO1nQlb
— ANI (@ANI) October 15, 2020विज्ञापन
बिहार को समझना आसान नहीं
लोगों को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा, जब मैं बिहार की धरती पर आता हूं तो मुझे अपना बचपन याद आता है। ये जय प्रकाश नारायण और राजेंद्र प्रसाद जी की धरती है। मैंने राजेंद्र प्रसाद जी की अंत्येष्टि भी देखी और जय प्रकाश नारायण जी का आंदोलन भी देखा है। उन्होंने कहा, बिहार को समझना आसान काम नहीं है और जो बिहार को जान जाए वो राजनीति की जननी को भी जान जाता है।
विज्ञापन
काम के आधार पर दीजिए वोट
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, चुनाव में बड़े-बड़े वादे देकर लोगों को लुभाया जाता है। कई बार तो जनता पशोपेश में पड़ जाती है कि वोट किसे दें। कभी भी वोट इस आधार पर मत दीजिए कि वो प्रत्याशी और उसकी पार्टी आगे चलकर क्या करेगी। वोट इस आधार पर देना चाहिए कि प्रत्याशी ने और उसकी पार्टी ने अब तक क्या किया है।
मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया में आगे खड़ा: जेपी नड्डा
विपक्ष पर हमला बोलते हुए नड्डा ने कहा, जाति, मजहब और वोटबैंक की राजनीति देश की संस्कृति बनी हुई थी। मोदी जी के आने के बाद देश ने एक नया सपना देखा और भारत को महान बनाते हुए दुनिया में आगे खड़ा करने का काम मोदी जी के नेतृत्व में हुआ है।
उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने बिहार के लिए 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये की घोषणा 2015 में की थी। 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपये तो खर्च किए ही गए हैं। साथ ही मोदी जी ने 40 हजार करोड़ रुपये और भी बिहार के विकास के लिए दिए हैं।
मोदी-नीतीश की जोड़ी में आगे बढ़ा बिहार
जेपी नड्डा ने कहा, मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा और नीतीश जी के साथ मिलकर बिहार को भी आगे बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा, कोरोना संकट काल में लोग डरे हुए थे। लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था करनी थी। मोदी जी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को मार्च से लेकर छठ व दीवाली तक 5 किलो गेहूं या चावल और 1 किलो दाल मुफ्त देने की व्यवस्था की।
56 इंच के सीने वाला ही करता है गरीब की मदद
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, राजनीति में भाषण देना बहुत आसान होता है, नारा लगाना बहुत आसान होता है, लेकिन गरीब जनता की सेवा वो ही कर सकता है जिसका 56 इंच का सीना होता है। उन्होंने कहा, सही मायने में किसानों को आजादी नरेंद्र मोदी जी ने दी है। स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू कराया गया। फसल की लागत का डेढ़ गुना एमएसपी किसान को देने का फैसला मोदी सरकार ने ही किया।
नड्डा ने कहा, दुनिया का 80 फीसदी उच्च गुणवत्ता का मखाना बिहार पैदा करता है। आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत इस मखाने को विश्व स्तर पर ब्रैंडिग करके उचित मूल्य पर बेचने का और नौजवानों को रोजगार देने का काम हम करेंगे।
कांग्रेस ने लटकाया राम मंदिर का निर्माण कार्य
जेपी नड्डा ने कहा, वर्षों से हम सभी की इच्छा थी कि भव्य राम मंदिर का निर्माण हो। कांग्रेस पार्टी इसको लटकाना, अटकाना, भटकाना करती थी। हम धन्यवादी हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया, मोदी जी ने शिलान्यास किया और अब भव्य राममंदिर का निर्माण होगा।
शहाबुद्दीन को संरक्षण देने वालों को पीएम मोदी ने सिखाया विकास का अर्थ
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, आज आरजेडी वाले विकास का नया नक्शा लेकर आ रहे हैं। उन्हें नरेंद्र मोदी जी को धन्यवाद देना चाहिए, क्योंकि मोदी जी ने उन्हें भी विकास का अर्थ सिखा दिया है। आरजेडी वही दल है जिसके राज में शहाबुद्दीन को राजनीतिक संरक्षण मिलता रहा। नीतीश जी की जब सरकार आई तब शहाबुद्दीन को जेल भेजा गया।
उन्होंने कहा, अगर उजाले की इज्जत करनी है, तो अंधेरे की कठिनाई को पहचानना होता है। विकास करना है तो विकास के विरोधियों को भी पहचानना जरूरी है। लालू राज में बिहार में सिर्फ 24 फीसदी क्षेत्र में बिजली थी। आज शत-प्रतिशत बिजली है।