फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020, Congress announces 49 candidates for bihar assembly election 2020

Bihar Election 2020: कांग्रेस ने बिहार चुनाव के लिए 49 उम्मीदवारों की आखिरी सूची की जारी

Thu, 15 Oct 2020 09:21 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 15 Oct 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020, Congress announces 49 candidates for bihar assembly election 2020
Congress Symbol - फोटो : पीटीआई

कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 49 उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची गुरुवार को जारी कर दी है।  इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश की वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट के उप चुनाव के लिए प्रवेश कुमार मिश्रा को टिकट दिया है। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने यह सूची जारी की है। यहां देखें पूरी लिस्ट...........

विज्ञापन


विज्ञापन

बता दें कि पार्टी ने राजद और वाम दलों के साथ गठबंधन के तहत अपने हिस्से में आई कुल 70 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिया है।  कांग्रेस ने कुछ दिनों पहले 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी उम्मीदवारों की आखिरी सूची में जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के पुत्र लव सिन्हा औेर लोकतांत्रिक जनता दल के नेता शरद यादव की पुत्री सुभाषिनी के नाम भी शामिल हैं। लव को बांकीपुर और सुभाषिनी को बिहारीगंज से टिकट मिला है। इस चुनाव में राजद और वाम दलों के साथ तालमेल कर कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed