फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election 2020: chirag paswan says munger says at bhagalpur, nitish government fired bullets on the devotees of Maa Durga in munger 

चिराग का नीतीश पर वार, कहा- महिषासुरी सरकार ने मां दुर्गा के भक्तों पर चलवाई गोलियां

Fri, 30 Oct 2020 04:29 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 30 Oct 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
bihar election 2020: chirag paswan says munger says at bhagalpur, nitish government fired bullets on the devotees of Maa Durga in munger 
चिराग पासवान - फोटो : अमर उजाला

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार के भागलपुर और नवगछिया में जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान लाठीचार्ज और फायरिंग को लेकर नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह महिषासुरी सरकार है, जो मां दुर्गा के भक्तों पर गोलियां चलवाती है। माता के भक्त ये भूलेंगे नहीं, 10 नवंबर को परिणाम सामने होगा।

विज्ञापन


वहीं, उन्होंने कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनी तो अयोध्या में राम मंदिर की तर्ज पर मिथिला में सीता मां का भी मंदिर बनवाएंगे। भागलपुर, नाथनगर और गोपालपुर विधानसभा से अपने पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए वे पहुंचे थे, जहां से खगड़िया और बेगूसराय के लिए निकले।
विज्ञापन


चिराग पासवान ने कहा कि पहले चरण के चुनाव का जो फीडबैक मिल रहा है, उससे लग रहा है कि एकतरफा जीत के साथ हमारी सरकार बननी तय है। बिहार और बिहारियों को फर्स्ट बनाने का संकल्प हम पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से झूठ कहा कि यहां उन्होंने खूब विकास किया है। लोगों से संवाद करते हुए अपने अंदाज में उन्होंने पूछा कि क्या दिल्ली से कोई पढ़ने बिहार आता है क्या, मुंबई से रोजगार के लिए लोग यहां आते हैं क्या? नहीं न? हम ऐसा बिहार बनाएंगे कि बाहर से लोग यहां आएंगे, यहां के लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएम डरते हैं, युवा पढ़ लिख गया तो सवाल करेगा
उन्होंने पूछा कि आजादी के सात दशक से ज्यादा बीत जाने के बावजूद बिहार विकसित नहीं हो पाया है, इसके जिम्मेदार कौन हैं? अब ऐसा नहीं होगा, बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट होगा। कहा कि यहां तीन साल की डिग्री पांच-छह साल में मिलती है। मुख्यमंत्री डरते हैं कि यहां का युवा पढ़-लिख लेगा तो उनसे रोजगार मांगेगा, सवाल करेगा, जैसे चिराग पासवान करता है। फैक्ट्री नहीं होने पर सीएम बहाना बनाते हैं कि यहां समंदर का किनारा नहीं है। अरे भैया, दिल्ली-पंजाब में भी नहीं है, हरियाणा में भी नहीं है। याद रखिएगा युवा साथियों, जब लॉकडाउन में छात्र, युवा, मजदूर बिहार लौटना चाहते थे तो उन्होंने बुलाने से मना कर दिया। ये दर्द भूलिएगा नहीं।

शराब की होम डिलीवरी 
शराबबंदी अभियान पर हमला बोलते हुए चिराग ने महिलाओं से पूछा कि क्या शराबबंदी हुई है? जवाब आया- नहीं। उन्होंने कहा कि शराब आसानी से मिल जाता है। यहां तक कि रसूखदारों के घर में शराब की होम डिलीवरी होती है। आप बताएं कि ये शराब तस्करी का पैसा किनकी जेब में जाता है? मुख्यमंत्री कहते हैं कि सात निश्चय योजना के तहत हमने विकास किया। क्या हुआ है विकास? नहीं न? केवल भ्रष्टाचार हुआ न? की जांच करा कर भ्रष्टाचारियों को सजा दिलाएंगे। 


महिषासुरी सरकार ने मां दुर्गा के भक्तों पर चलवाई गोलियां
मुंगेर में मूर्ति विसर्जन के दौरान लाठीचार्ज और फायरिंग को लेकर नीतीश सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि यह महिषासुरी सरकार है, जो मां दुर्गा के भक्तों पर गोलियां चलवाती है। माता के भक्त ये भूलेंगे नहीं, 10 नवंबर को परिणाम सामने होगा। चिराग ने अपने दिवंगत पिता राम विलास पासवान को याद करते हुए कहा कि पापा थे तो सभा खत्म होते ही फोन कर पूछते थे कि लोगों का क्या हाल समाचार लिया, सबको क्या आश्वासन दिया। आज वे नहीं हैं, लेकिन उनकी सिखाई गई बातें मेरे जेहन में है। पापा कहते थे, जो शेर का बच्चा है, जंगल चीर के निकलेगा। तो मैं बता दूं कि मैं तमाम बाधाओं को चीर के निकलूंगा और बिहार को शिखर पर पहुंचाउंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed