फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020,Chirag Paswan claims LJP will get more seats than JDU we will form government with BJP

चिराग का दावा-लोजपा को मिलेगी जदयू से अधिक सीटें, भाजपा के साथ मिलकर हम बनाएंगे सरकार

Mon, 19 Oct 2020 10:54 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 19 Oct 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020,Chirag Paswan claims LJP will get more seats than JDU we will form government with BJP
चिराग पासवान (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने सोमवार को एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी बिहार चुनाव में जदयू से ज्याद सीटें जीतेगी। 10 नवंबर के बाद अंतत: भाजपा-लोजपा की सरकार ही बिहार में बननी है। 

विज्ञापन


वहीं इससे पहले भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा उनकी पार्टी के लिये ‘वोटकटआ’ शब्द का इस्तेमाल करने को लेकर नाखुशी व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुश करने के लिये किया जा रहा है। चिराग ने दावा किया कि लोक जनशक्ति पार्टी बिहार चुनाव में जदयू से ज्याद सीटें जीतेगी ।
विज्ञापन


 चिराग ने कहा कि मुझे दुख है कि लोजपा के खिलाफ वोटकटआ शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है । उन्हें बुद्धिमता का प्रदर्शन करते हुए सिर्फ किसी को खुश करने के लिये ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोजपा नेता ने कहा कि मुझे फर्क नहीं पड़ता कि भाजपा के नेता क्या कहते हैं क्योंकि वे मुख्यमंत्री के शब्द बोल रहे हैं। गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित भाजपा के कई नेताओं ने लोजपा को ‘वोटकटआ’ कहा है । 

चिराग पासवान का कहना है कि उनके उपर पिता की शानदार राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने की जिम्मेदारी है । बता दें कि चिराग ने बार बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी अटूट निष्ठा का प्रदर्शन किया है और खुद को प्रधानमंत्री का ‘हनुमान’ बताया है ।


चिराग का कहना है कि 10 नवंबर के बाद अंतत: भाजपा-लोजपा की सरकार ही बिहार में बननी है। उन्होंने भाजपा नेताओं को सही शब्दों का प्रयोग करने की सलाह भी दी ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed