फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Election 2020 Buxar assembly constituency BJP not easy fight, Hard competition in Shahabad

Bihar Election 2020: बक्सर की लड़ाई में फंसी भाजपा, शाहाबाद में सीधी टक्कर

Tue, 20 Oct 2020 05:34 AM IST
देव कश्यप कुमार निशांत, पटना
कुमार निशांत, पटना Published by: देव कश्यप Updated Tue, 20 Oct 2020 05:34 AM IST
विज्ञापन
Bihar Election 2020 Buxar assembly constituency BJP not easy fight, Hard competition in Shahabad
Bihar election - फोटो : अमर उजाला

शाहाबाद की लड़ाई दिलचस्प हो गई है। सीधी टक्कर की नौबत है। शाहाबाद प्रक्षेत्र के चार जिलों में 22 विधानसभा क्षेत्र हैं। राजद के पास 9, जदयू के पास 5, भाजपा के पास 5 सीटें हैं। रालोसपा, माले और कांग्रेस ने भी 1-1 सीट पर जीत दर्ज की थी।  22 सीटों में से 15 सीटें पिछली बार राजद, जदयू और कांग्रेस गठबंधन को मिली थीं। भोजपुरी के इस गढ़ में चुनाव प्रचार भोजपुरी में होता है। पूरा इलाका राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद सजग है। कभी कांग्रेस और वाम दलों का गढ़ रहा यह इलाका बाद में समाजवादियों का गढ़ बना तो फिर कभी दक्षिणपंथियों के साथ खड़ा हुआ।

विज्ञापन


भोजपुर में राजद को चुनौती
2015 में शाहाबाद के भोजपुर जिले की सात सीटों में से राजद को 5 सीटों पर जीत मिली थी। जदयू को मात्र एक सीट हासिल हुई। भाजपा का तो यहां खाता भी नहीं खुला। तरारी सीट माले के खाते में गई। इस बार भोजपुर की 7 में से 6 सीटों पर राजग और महागठबंधन के बीच सीधी टक्कर है। सिर्फ एक सीट तरारी में बाहुबली सुनील पांडेय के मैदान में होने से मुकाबला त्रिकोणीय है।
विज्ञापन


कैमूर में भाजपा का दबदबा
2015 में शाहाबाद का कैमूर जिला पूरी तरह से भाजपा के साथ खड़ा रहा। जिले की कुल चार सीटों भभुआ, चैनपुर, मोहनिया और रामगढ़ में भाजपा ने जीत दर्ज की। इस बार भभुआ में जदयू के बागी डॉ प्रमोद सिंह भाजपा का खेल बिगाड़ने के लिए चुनाव मैदान में हैं। यहां लड़ाई त्रिकोणीय है। 2015 में चैनपुर में भाजपा और बसपा की बीच टक्कर हुई थी। इस बार नीतीश सरकार के मंत्री बृजकिशोर बिंद भाजपा के टिकट पर राजग उम्मीदवार हैं। महागठबंधन की ओर से कांग्रेस के प्रकाश सिंह उनको चुनौती दे रहे हैं। रामगढ़ में तो भाजपा, राजद और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। भाजपा ने यहां अपने मौजूदा विधायक अशोक सिंह को प्रत्याशी बनाया है। मुकाबले के लिए राजद ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और 6 बार विधायक रहे जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनारा में भाजपा के बागी से जदयू को टक्कर
2015 में रोहतास जिले की कुल सात सीटों में से 3 पर राजद को जीत मिली, 2 सीटों पर जदयू और 1-1 पर भाजपा, रालोसपा की जीत हुई थी। तब दिनारा से जदयू के जयकुमार सिंह चुनाव जीते और नीतीश सरकार में मंत्री बने। इस बार दिनारा की जंग दिलचस्प हो गई है। भाजपा के बागी राजेंद्र सिंह लोजपा के टिकट पर मैदान में हैं। संध प्रचारक रहे राजेंद्र सिंह यहां कड़ी टक्कर देते नजर आ रहे हैं। राजद उम्मीदवार विजय मंडल समीकरण वोट के जरिए मजबूती से लड़ाई में खड़े हैं।


बक्सर में पूर्व सिपाही मैदान में
2015 में बक्सर की लड़ाई में जदयू ने बाजी मारी थी। तब जिले की कुल चार सीटों में से दो पर जदयू ने जीत दर्ज की। बाकी की दो सीटों में एक पर राजद और एक पर कांग्रेस की जीत हुई। भाजपा यहां खाता भी नहीं खोल पाई। इस बार बक्सर की लड़ाई आसान नहीं है। भाजपा ने यहां से बिहार पुलिस के पूर्व सिपाही परशुराम चतुर्वेदी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने मौजूदा विधायक संजय तिवारी को मुकाबले में उतारा है। भाजपा के साथ यहां सबसे संकट उसका सहयोगी जदयू ही बन गया है। दरअसल यहां से पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के चुनाव लड़ने की चर्चा थी। गुप्तेश्वर ने चुनाव से पहले वीआरएस लिया, जदयू की सदस्यता ली। अंतिम समय में उन्हें टिकट नहीं मिला। बक्सर जिले के डुमरांव विधानसभा सीट पर लड़ाई फंस गई है। यहां बेटिकट हुए जदयू विधायक ददन पहलवान ने निर्दलीय ताल ठोक दी है। जदयू ने अंजुम आरा को मैदान में उतारा है। महगठबंधन ने भाकपा माले के टिकट पर डॉ अजीत कुशवाहा को मैदान में उतारकर लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed