फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election 2020 BJP Work from Modi campaign, 70 party leaders will tell what the Center gave to the state

Bihar election 2020: भाजपा का 'वर्क फ्रॉम मोदी' अभियान, पार्टी के 70 नेता बताएंगे केंद्र ने राज्य को क्या दिया?

Fri, 18 Sep 2020 11:37 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Sep 2020 11:37 AM IST
विज्ञापन
Bihar election 2020 BJP Work from Modi campaign, 70 party leaders will tell what the Center gave to the state
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

बिहार विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने वाली है। चुनाव आयोग इसी महीने किसी भी दिन चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी रणनीति लगभग तैयार कर चुकी है।

विज्ञापन


चुनाव लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नीतीश कुमार के नेतृत्व को स्वीकार कर लिया है, लेकिन मतदाताओं के बीच जाने के लिए नीतीश के चेहरे की बजाय नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ज्यादा भरोसा कर रही है। भाजपा शुक्रवार से बिहार में 'वर्क फ्रॉम मोदी' अभियान की शुरुआत कर रही है। इस अभियान के तहत पार्टी के 70 नेता अलग-अलग जगहों पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की तरफ से किए गए कामकाज को गिनवाएंगे।
विज्ञापन



पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा शुक्रवार को पटना में नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पात्रा बताएंगे कि केंद्र सरकार ने बिहार के लिए क्या कुछ किया है। इसके अलावा शाहनवाज हुसैन दरभंगा में और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मोतिहारी के साथ-साथ गोपालगंज में प्रेस वार्ता करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति में नरेंद्र मोदी के कामकाज की चर्चा को आगे रखने का फैसला किया है और इसी रणनीति के तहत पार्टी के सांसद, विधायक, विधान पार्षद समेत केंद्र से लेकर प्रदेश स्तर तक के कुल 70 बड़े नेता 'वर्क फ्रॉम मोदी' की चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed