फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Assembly Election 2020 News: BJP MP Manoj Tiwari bjp mp manoj tiwari helicopter emergency landing election campaign technical fault

Bihar Elections 2020: भाजपा सांसद मनोज तिवारी के हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खामी, बाल-बाल बचे

Thu, 29 Oct 2020 02:52 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 29 Oct 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Bihar Assembly Election 2020 News: BJP MP Manoj Tiwari bjp mp manoj tiwari helicopter emergency landing election campaign technical fault
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: मनोज तिवारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाल

बिहार में दूसरे चरण का मतदान होना है। जिसके लिए राजनीतिक पार्टियां ताबड़तोड़ रैलियां करके जनता से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रही हैं। इसी कड़ी में भाजपा सांसद मनोज तिवारी चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए पटना से हेलिकॉप्टर के जरिए मोतिहारी जा रहे थे। लेकिन उनके हेलिकॉप्टर का संपर्क टूट गया। इसके बाद उसकी पटना में आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। गनीमत ये रही की इसमें सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भाजपा सांसद के हेलिकॉप्टर ने पटना हवाई अड्डे से बेहटिया हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के बाद इसका संपर्क टूट गया। 40 मिनट तक बिना संपर्क के रहने के बाद हेलिकॉप्टर की पटना में आपात लैंडिंग करवानी पड़ी। हेलिकॉप्टर के रेडियो में तकनीकी खामी आ गई थी।
विज्ञापन



यह पहला ऐसा मौका था जब कोई हेलिकॉप्टर प्रस्थान क्षेत्र के ऊपर आ गया और कई राउंड चक्कर लगाने लगा। हवाई अड्डा प्राधिकरण को पहले तो कुछ समझ में नहीं आया और उन्होंने आनन-फानन में सभी विमानों की आवाजाही को रोक दिया। इसके बाद हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग करवाई गई। इससे पहले केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के विमान की भी आपात लैंडिंग करवाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भोजपुरी अभिनेता और दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। वे रोजाना जनसभा और जनसंपर्क करके लोगों से एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। बिहार में मनोज तिवारी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, जिसका एनडीए फायदा उठाना चाहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed