फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar election 2020 bjp internal survey cm Nitish Kumar popularity decreased

Bihar election 2020: आंतरिक सर्वे ने बढ़ाई भाजपा की बेचैनी, सीएम नीतीश की लोकप्रियता में आई कमी!

Fri, 18 Sep 2020 02:35 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Sep 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
Bihar election 2020 bjp internal survey cm Nitish Kumar popularity decreased
नीतीश कुमार और सुशील मोदी - फोटो : फाइल फोटो

कई बड़े राज्यों में चुनाव हारने के बाद भाजपा बिहार में कोई जोखिम नहीं उठाना चाहती है, इसलिए पार्टी ने चुनाव से पहले एक आंतरिक सर्वे कराया है।

विज्ञापन


यह सर्वे पार्टी के महासचिव, एमएलसी और प्रदेश उपाध्यक्षों के 90 लोगों की टीम ने की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे 25 से 28 अगस्त के बीच किया गया है। तीन दिनों तक इस टीम ने पार्टी के मंडल स्तर तक जाकर जानकारी इकट्ठा की है। सर्वे के आधार पर जो रिपोर्ट भाजपा के पास आई है वो चौंकाने वाली है। 
विज्ञापन



भाजपा के इस आंतरिक सर्वे में यह बात सामने आई है कि बिहार में 15 साल से सत्ता के शीर्ष पर बैठे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ इस बार एंटी-इनकंबेंसी फैक्टर काफी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीतीश पर लोगों का भरोसा हुआ कम!
सर्वे में यह बात भी सामने आई है कि भाजपा को छोड़ने और आरजेडी के साथ जाने, फिर आरजेडी को छोड़कर भाजपा के साथ आने के नीतीश कुमार के फैसले के बाद उनकी विश्वसनीयता पर लोग संदेह करने लगे हैं। इसके अलावा यह बात भी सामने आई है कि लालू प्रसाद यादव को लेकर नीतीश कुमार कहीं न कहीं सॉफ्ट हैं। वहीं, भाजपा के बड़े से बड़े नेता लालू पर सीधा हमला करते हैं।


नीतीश के काम से लोगों में नाराजगी!
इसके साथ ही नीतीश कुमार के मौजूदा कार्यकाल में पांच साल के काम से लोग खुश नहीं हैं। भाजपा की इस सर्वे टीम ने अपनी रिपोर्ट बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव और उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को दे दी है। कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं ने इस मुद्दे पर चर्चा भी की है। यही वजह है कि भाजपा ने इस चुनाव में यह तय किया है कि वह ज्यादा जोर पीएम नरेंद्र मोदी के नाम और काम पर ही देगी। 

भाजपा के आंतरिक सर्वे पर जेडीयू नेता और बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा है कि 'नीतीश कुमार की लोकप्रियता घटी नहीं है, बल्कि बढ़ी है। इस बार फिर उनके चेहरे पर ही बिहार में सरकार बनेगी।' वहीं, आरजेडी नेता भाई विरेंद्र ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'अब तो उनके सहयोगी भी समझ चुके हैं कि नीतीश कुमार की जमीन खिसक गई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed