फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Elections 2020 Latest News RJD Tejashwi Yadav Press Conference amid polling for first phase mahagathbandhan does press conference tejashwi randeep rjd congress

Bihar Assembly Election 2020: मुंगेर गोली कांड पर तेजस्वी ने सीएम से पूछा- पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी

Wed, 28 Oct 2020 02:07 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 28 Oct 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
Bihar Elections 2020 Latest News RJD Tejashwi Yadav Press Conference amid polling for first phase mahagathbandhan does press conference tejashwi randeep rjd congress
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: राजद नेता तेजस्वी यादव - फोटो : Twitter

बिहार में जहां पहले चरण के लिए मतदान जारी है। वहीं पटना में महागठबंधन ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने मुंगेर में पुलिस लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया और प्रशासन पर जोरदार हमला किया। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जो राज्य के गृह मंत्री भी हैं वो क्या कर रहे थे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने इस मामले में ट्वीट के अलावा क्या किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला, शक्ति सिंह गोहिल और वाम दलों के नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन


जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी
तेजस्वी ने कहा कि वे इस मामले में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से पूछना चाहते हैं कि मुंगेर पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी? उन्होंने कहा कि मुंगेर में नौजवानों को पुलिस ने घेर-घेरकर पीटा, बेकसूरों पर लाठियां बरसाई गईं। बिहार सरकार को बताना चाहिए कि पुलिस को क्रूरतापूर्वक लाठियां चलाने की अनुमति किसने दी। तेजस्वी ने इस घटना की किसी सेवानिवृत्त न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

 

राजद नेता ने मुंगेर की एसपी लिपि सिंह को तत्काल हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि लिपि सिंह एक जदयू नेता की बेटी हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाना चाहिए। वहीं दूसरी ओर राज्य में पहले चरण के लिए मतदान जारी है। राज्य में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की रैली होगी। प्रधानमंत्री दरभंगा, मुजफ्फरपुर और राजधानी पटना में रैलियां करेंगे। इसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट के जरिए दी थी।

यह भी पढ़ें- बिहार इलेक्शन 2020: मतदान के बीच चिराग का नीतीश पर हमला, कहा- राजद के साथ जाने की कर चुके हैं तैयारी


बिहार में है निर्दयी कुमार और निर्मम मोदी की सरकार- सुरजेवाला
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मुंगेर गोली कांड की निंदा की। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार नहीं निर्दयी कुमार और निर्मम मोदी की सरकार है। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार को सांप सूंघ गया है। प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार आ रहे हैं। यदि उनमें थोड़ा भी विवेक बचा है तो मां दुर्गा के भक्तों पर गोली चलाने वाली सरकार को बर्खास्त करके जाइएगा।

दो करोड़ से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट
वहीं राज्य के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि इन 71 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच तथा कोविड-19 को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। उन्होंने बताया कि आज दो करोड़ 14 लाख 84 हजार 787 मतदाता अपने मताधिकारों का प्रयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed