फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar election 2015, neck to neck fight on 8 seats

बिहार चुनाव: 8 सीटें जहां हुआ सबसे ज्यादा रोचक मुकाबला

Mon, 09 Nov 2015 04:49 AM IST
Updated Mon, 09 Nov 2015 04:49 AM IST
विज्ञापन
bihar election 2015, neck to neck fight on 8 seats

बिहार विधानसभा चुनावों में महागठबंधन ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत एनडीए को बुरी शिकस्त दे कर अपना आगे का चुनावी सफर सुरक्षित कर लिया है। पर बिहार विधानसभा चुनावों में प्रत्याशियों के लिए जीतना इतना ज्यादा आसान नहीं था। आठ ऐसी विधानसभा सीटें थीं जिस पर सांस रोक देने वाला मुकाबला हुआ और सबसे कम अंतर प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

विज्ञापन


बिहार विधानसभा की आरा, बनमनखी, बरौली, चैनपुर, चनपटिया, झंझारपुर, शिवहर, तारारी सीटों पर प्रत्याशियों ने सबसे कम वोटों से जीत दर्ज की है।

बिहार विधानसभा की तारारी सीट पर सबसे कम अंतर से सीपीआई एमएल के सुदामा प्रसाद ने लोकजन शक्ति पार्टी की गीता पांडेय को 272 वोट से हराकर जीत हासिल की। सुदामा प्रसाद को 44050 वोट मिले, वहीं गीता पांडेय को 43778 मत प्राप्त हुए। इसी तरह शिवहर सीट से जनता दल यूनाइटेड के शफरूद्दीन ने हिदुंस्तानी अवाम मोर्चा की लवली आनंद को 461 वोट से हरा दिया। शफरूद्दीन को कुल 44576 वोट मिले, वहीं लवली आनंद 44115 हासिल कर पाईं।
विज्ञापन


चनपटिया सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रकाश राय ने जदयू के एनएन शाही को 464 वोट से हराकर अपनी सीट बचा ली। प्रकाश राय ने 61304 वोट प्राप्त किए जबकि उनके विरोधी एनएन शाही 60840 वोट ही हासिल कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे कम अंतर से जीत

bihar election 2015, neck to neck fight on 8 seats

बरौली विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के मोहम्मद नेमातुल्लाह ने भारतीय जनता पार्टी के रामप्रवेश राय को 504 वोटों से हराकर अपनी सीट बचा सके। मोहम्मद नेमातुल्लाह को कुल 61690 प्राप्त हुए, वहीं रामप्रवेश राय 61186 वोट ही पा सके।

आरा विधानसभा सीट से राजद के मोहम्मद नवाज आलम ने भाजपा के अमरेंद्र प्रताप सिंह को 666 मतों से परास्त किया। मोहम्मद नवाज आलम को 70004 वोट प्राप्त हुए जबकि अमरेंद्र प्रताप सिंह को कुल 69338 वोट मिल सके।

चैनपुर विधानसभा सीट से भाजपा के ही ब्रज किशोर बिंड ने बहुजन समाज पार्टी के मोहम्मद जमा खान को 671 वोट से हरा दिया। ब्रज किशोर बिंड ने चुनाव में 58913 वोट प्राप्त किए और मोहम्मद जमा खान 58242 मत ही प्राप्त कर सके।

बनमनखी विधानसभा सीट से भाजपा के कृष्‍ण कुमार ऋषि ने राजद के संजीव कुमार पासवान को 708 वोटों से परास्त कर दिया। भाजपा के कृष्‍ण कुमार ने 59053 प्राप्त किए, वहीं संजीव कुमार पासवान को 58345 मत ही प्राप्त हुए।

झंझारपुर विधानसभा सीट से राजद के गुलाब यादव ने भाजपा के नीतीश मिश्रा को 834 मतों से परास्त करते हुए सीट अपने खातें में की। गुलाब यादव को कुल 64320 मत प्राप्त हुए, वहीं नीतीश मिश्रा को 63486 मत ही मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed