{"_id":"6a2ff47d2c1f6d55530bc090","slug":"bihar-education-department-extends-joining-deadline-for-second-phase-head-teacher-candidates-by-one-week-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: प्रधान शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, शिक्षा विभाग ने योगदान के लिए दिया इतना अतिरिक्त समय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: प्रधान शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, शिक्षा विभाग ने योगदान के लिए दिया इतना अतिरिक्त समय
Mon, 15 Jun 2026 06:17 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 15 Jun 2026 06:17 PM IST
सार
Head Teacher News: प्राथमिक विद्यालय में नई नौकरी पाने वाले प्रधान शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है। शिक्षा विभाग ने उन्हें बड़ी राहत दी है। पटना मुख्यालय से आदेश भी जारी कर दिया गया है। आइये जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
बिहार शिक्षा विभाग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक पद पर नियुक्ति पाने वाले द्वितीय चरण के अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग ने बड़ी राहत दी है। विभाग ने योगदान (जॉइनिंग) की अंतिम तिथि में एक सप्ताह का विस्तार करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार अब चयनित अभ्यर्थी बढ़ाई गई समय-सीमा के भीतर अपने आवंटित विद्यालयों में योगदान दे सकेंगे। विभाग के इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को विशेष राहत मिलेगी जो विभिन्न कारणों से निर्धारित तिथि तक जॉइनिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
अवधि के भीतर योगदान देना अनिवार्य होगा
विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करते हुए कहा है कि योगदान की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार ही पूरी कराई जाए। अभ्यर्थियों को अपने आवंटित विद्यालय में निर्धारित विस्तारित अवधि के भीतर योगदान देना अनिवार्य होगा। शिक्षा विभाग के इस निर्णय का स्वागत अभ्यर्थियों ने किया है। उनका कहना है कि अतिरिक्त समय मिलने से लंबित औपचारिकताओं को पूरा करने में सुविधा होगी और वे बिना किसी परेशानी के योगदान दे सकेंगे।
विज्ञापन
Bihar: 'बंद करा देंगे कोचिंग सेंटर', बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट ने किसको दी चेतावनी?; जानिए क्या है मामला
विज्ञापन
समय-सीमा को लेकर काफी तनाव में थे अभ्यर्थी
जानकारी के अनुसार, कई अभ्यर्थियों की ओर से जॉइनिंग के लिए अतिरिक्त समय दिए जाने की मांग की जा रही थी। वह पिछले कुछ दिनों से समय-सीमा को लेकर काफी तनाव में थे। कई जिलों में कागजी कार्रवाई और वेरिफिकेशन की रफ्तार धीमी होने के कारण शिक्षक परेशान चल रहे थे। अब शिक्षा विभाग ने उन्हें राहत दी है। हालांकि, विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि भले ही समय को सात दिनों के लिए आगे बढ़ाया गया है, लेकिन नियुक्ति से जुड़ी बाकी सभी शर्तें और नियम बिल्कुल पहले की तरह ही रहेंगे। प्रधान शिक्षक अभ्यर्थियों को अपने अलॉटेड स्कूल में जाकर ही अपना योगदान दर्ज कराना होगा।