फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Eastern Zonal Council meeting, Aamir Subhani, representatives of Jharkhand, Bengal, Odisha included

Bihar : पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में आपसी समन्वय बढ़ाने पर चर्चा, इन 4 राज्यों के प्रतिनिधि हुए शामिल

Sat, 17 Jun 2023 05:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 17 Jun 2023 05:52 PM IST
सार

पटना में संवाद भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने की। बैठक में राज्यों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने और आगामी योजना पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Bihar: Eastern Zonal Council meeting, Aamir Subhani, representatives of Jharkhand, Bengal, Odisha included
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की पटना के संवाद भवन में हुई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना में शनिवार को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक हुई। इसमें पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के प्रतिनिधि शामिल हुए। पटना में संवाद भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने की। बैठक में राज्यों के बीच आपसी समन्वय बढ़ाने और आगामी योजना पर चर्चा हुई। यह पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की बैठक थी। बैठक के एजेंडे में पूर्व में लिए गए फैसलों का भी आकलन किया गया है। इसमें गृह विभाग द्वारा बिहार सरकार को नोडल के रूप में तैयार किया है। 

विज्ञापन


चारों राज्य के मुख्य सचिव हुए शामिल
बिहार सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अनुसार पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के सदस्य राज्य-बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा के मुख्य सचिवों के साथ-साथ संबंधित राज्य सरकारों के वरीय अधिकारी, केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिनिधियों और अंतर-राज्य परिषद सचिवालय के सचिव के साथ उच्च स्तरीय बैठक हुई। स्थायी समिति की बैठक में क्षेत्रीय परिषद की पूर्व में हुई बैठकों में लिए गए फैसलों का निरीक्षण किया गया। साथ ही आने वाले भविष्य में होने वाली मीटिंग के एजेंडों को शामिल करने पर विचार किया गया। इनमें 16 बिंदु पिछली बैठक से लिये गये थे, जबकि 29 अन्य बिंदु सदस्य राज्य सरकारों और विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा प्रायोजित थे। इनके अलावा ओडीशा, पश्चिम बंगाल एवं बिहार राज्यों द्वारा प्रयुक्त गुड प्रैक्टिसेस से संबंधित 3 बिंदुओं पर भी चर्चा की गई चार घंटे की उपयोगी चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्रालयों एवं सदस्य राज्यों के मध्य अनेक विवादास्पद मामलों को सुलझा लिया गया तथा उन्हें ऐजेंडा से हटाने का निर्णय लिया गया, जबकि अनेक अनसुलझे मुद्दों को निकट भविष्य में होने वाले पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक के समक्ष चर्चा हेतु रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


दनियावां बिहारशरीफ-बरबीघा- शेखपुरा ब्रॉड गेज रेलवे लाइन के निर्माण पर चर्चा
बिहार से संबंधित अनेक मुद्दे, जिनपर बैठक के दौरान चर्चा की गई, उनमें प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT), फास्टट्रैक स्पेशल कोर्ट, फरक्का बांध, इन्द्रपुरी जलाशय परियोजना, दनियावां बिहारशरीफ-बरबीघा- शेखपुरा ब्रॉड गेज रेलवे लाइन का निर्माण, खनिज ब्लॉकों की नीलामी, बिहार और झारखण्ड के मध्य बिहार राज्य निर्माण निगम लिमिटेड के आस्तियों एवं दायित्वों का बँटवारा, जिला खनिज फॉउंडेशन की स्थापना, नेशनल ट्रांजिट पास सिस्टम एवं राज्यों द्वारा एक्टिविटी मैपिंग का क्रियान्वयन तथा पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि के अन्तर्गत राशि जारी किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: Eastern Zonal Council meeting, Aamir Subhani, representatives of Jharkhand, Bengal, Odisha included
पूर्वी क्षेत्रीय परिषद बैठक। - फोटो : अमर उजाला

राज्य हित के मुद्दों पर बिहार सरकार का पक्ष प्रस्तुत किया
बैठक में बिहार की ओर से श्री ब्रजेश मेहरोत्रा, अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, चैतन्य प्रसाद, अपर मुख्य सचिव, जल संसाधन विभाग, डॉ. एस. सिद्धार्थ, अपर मुख्य सचिव, गृह विभाग, संदीप पौंडरीक, अपर मुख्य सचिव, उद्योग विभाग सहित राज्य सरकार के कई वरीय पदाधिकारी शामिल हुए, जिन्होंने अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित विशिष्ट बिन्दुओं तथा सामान्यतः राज्य हित के मुद्दों पर राज्य सरकार का पक्ष प्रस्तुत किया। राज्य सरकार की ओर से गुड प्रैक्टिस के अंतर्गत प्रस्तुत स्मार्ट प्रीपेड मीटर सम्बन्धी प्रस्तुतीकरण को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक हेतु चयनित किया गया है।


जानिए, क्षेत्रीय परिषद के बारे में
देश में केंद्र और राज्यों के बीच मिलकर काम करने की संस्कृति विकसित करने के लिए राज्य पुनर्गठन अधिनियम , 1956 के अंतर्गत क्षेत्रीय परिषदों का गठन किया गया था। इन्हें यह अधिकार दिया गया है कि राज्य आर्थिक और सामाजिक योजना के क्षेत्र में आपसी हित से जुड़े किसी भी मुद्दे पर विचार-विमर्श कर उसका समाधान करें। इसके अलावा भाषायी, अल्पसंख्यक, अंतर्राज्यीय परिवहन जैसे कई साझा हित के मुद्दों पर चर्चा की जाती है। इसकी बैठक में नए बिन्दुओं को समाहित करने के अलावा क्षेत्रीय परिषद की पूर्व की बैठक में लिए गए निर्णयों के संदर्भ में हुई प्रगति की आकलन किया जाता है।

चारों राज्य वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, बिहार, झारखंड, ओडिशा और बंगाल वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित हैं। खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, माओवादी, बिहार, झारखंड और ओडिशा में फिर से संगठित होकर अशांति फैलाने की योजना बना रहे हैं। इसके कई साक्ष्य भी पाए गए हैं। हाल में ही बिहार और झारखंड में सुरक्षा एजेंसिंयों द्वारा इसके विरुद्ध अभियान भी चलाए गए हैं। साथ ही गृह मंत्रालय द्वारा राज्यों को आवश्यक कदम उठाने के लिए परामर्श भी दिए गए हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed