Bihar : विपक्षी दलों की बैठक पर 20 अतिरिक्त अफसरों की ड्यूटी, क्या करना है- समझकर उतरेंगे फील्ड में
Opposition Meeting Patna : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकने का एलान करने के लिए पटना में 23 जून को हो रही विपक्षी दलों की बैठक की तैयारी अब जमीन पर है। सरकार ने 20 अतिरिक्त अफसरों को इसकी ड्यूटी दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार को उखाड़ फेंकने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2024 के लोकसभा चुनाव में मिलकर हराने का एलान करने के लिए पटना में 23 जून को हो रही विपक्षी दलों की बैठक की तैयारी अब जमीन पर है। सरकार ने पटना समाहरणालय के तहत 20 अतिरिक्त अफसरों को इसकी ड्यूटी में लगाया है। पटना समाहरणालय में पहले से तैनात जिन अफसरों की विपक्षी दलों की बैठक के दौरान ड्यूटी है, उनके साथ आज बुधवार को इन 20 अफसरों की भी ट्रेनिंग होगी। इस दौरान इनका काम भी बांटा जाएगा और समझाया भी जाएगा कि कैसे-क्या करना है।
विशेष कार्य पदाधिकारी स्तर के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति
बैठक में ड्यूटी के लिए विभिन्न विभागों से अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसमें पुरुष, स्त्री, हिंदू, मुस्लिम सभी वर्ग के अफसरों की ड्यूटी लगी है। प्रबंध निदेशक, महाप्रबंधक, संयुक्त सचिव, उपसचिव, सहायक निदेशक, विशेष कार्य पदाधिकारी स्तर के अधिकारियों की विपक्षी एकता के लिए होने वाली बैठक में प्रतिनियुक्ति की गई है।
जानिए, किस-किस अधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई
बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम के प्रबंध निदेशक दीवान जफर हुसैन, ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव अरविंद मंडल, ब्रेडा के उपनिदेशक सुधांशु कुमार सिंह, बेल्ट्रॉन के महाप्रबंधक राजीव कुमार, कृषि विभाग के संयुक्त सचिव शैलेंद्र कुमार, समाज कल्याण विभाग की उप सचिव कुमारी सीमा, जल संसाधन विभाग के उप सचिव राशिद कलीम, निगरानी विभाग के उप सचिव मोहम्मद जहांगीर आलम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के उप सचिव मनन राम, जल जीवन हरियाली मिशन के उपनिदेशक राम कुमार पोद्दार, कृषि विभाग के उप सचिव मनोज कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सहायक निदेशक इबरार अहमद खान, सामान्य प्रशासन विभाग के तहत विभागीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अजीत वत्सराज, परिवहन विभाग के उप सचिव कृत्यानंद रंजन, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के उप सचिव अनिल कुमार, उद्योग विभाग के उप सचिव ब्रजकिशोर चौधरी, बिहार राज्य खाद्य निगम के उप महाप्रबंधक अमरेश कुमार अमर, उद्योग विभाग के उप सचिव राजकुमार यादव, भवन निर्माण विभाग के उप सचिव शिव रंजन और शिक्षा विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी मुकेश रंजन की प्रतिनियुक्ति 21 जून से 24 जून तक पटना समाहरणालय में की गई है।