{"_id":"5b39ae794f1c1b53268b8f3a","slug":"bihar-during-funeral-lightning-strikes-crematorium-4-killing-and-25-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट में गिरी बिजली, 4 लोगों की मौत, 25 झुलसे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: अंतिम संस्कार के दौरान श्मशान घाट में गिरी बिजली, 4 लोगों की मौत, 25 झुलसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Lightning
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार में औरंगाबाद के ओबरा श्मशान घाट में बिजली गिरने से शव दाह के लिए गए चार लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 लोग झुलस गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना के मुताबिक कारा पैक्स अध्यक्ष रमेश दुबे का अंतिम संस्कार चल रहा था। तभी जोरों की बारिश होने लगी। बचने के लिए लोगों ने पास में ही यज्ञशाला में शरण ली। तभी बिजली गिरने से करीब 40 लोग बेहोश हो गए। गांव वालों के सहयोग से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। तब तक चार लोगों ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
25 लोगों को औरंगाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शेष का ओबरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि सभी पीड़ित एक कृषि सहकारी संघ के अध्यक्ष के साथ दुमूहान गांव में श्मशानघाट साइट पर आए थे।