{"_id":"5bf4b9b6bdec22342b7fab68","slug":"bihar-dog-kept-clawing-infant-people-were-recording-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : नवजात को नोचता रहा कुत्ता, वीडियो बनाते रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : नवजात को नोचता रहा कुत्ता, वीडियो बनाते रहे लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Updated Wed, 21 Nov 2018 07:19 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बिहार के समस्तीपुर में सड़क किनारे एक नवजात के शव के प्रति लोगों की संवेदनहीनता सामने आई है। बताया जाता है कि एक कुत्ता नवजात के शव को नोच-नोच कर खा रहा था और लोग उसका वीडियो बनाने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
घटना नगर थाना इलाके के सर्किट हाउस के निकट की है। यहां सड़क पर एक कुत्ता नवजात को नोचता रहा और राह चलते लोग तमाशबीन बने रहे। किसी ने भी कुत्ते को भगाना ठीक नहीं समझा। जिस जगह कुत्ता नवजात के शव को नोच कर खा रहे थे वहां सड़क के एक तरफ सदर अस्पताल है तो दूसरी ओर सर्किट हाउस है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी ने बताया कि बच्चा यहां कहां से आया और कौन डाल गया, इसका पता नहीं है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद पूरा स्वास्थ्य महकमा सवालों के घेरे में है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन