{"_id":"629aea4bdf7703189f5412b2","slug":"bihar-doctors-treat-patients-using-mobile-phone-lights-due-to-power-cut-in-sadar-hospital-of-sasaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: गजब हाल...यहां टॉर्च की रोशनी में हो रहा मरीजों का इलाज, डॉक्टर बोले- ये रोज का है हाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: गजब हाल...यहां टॉर्च की रोशनी में हो रहा मरीजों का इलाज, डॉक्टर बोले- ये रोज का है हाल
Sat, 04 Jun 2022 10:46 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 04 Jun 2022 10:46 AM IST
सार
सामने आई खबर के मुताबिक, सासाराम जिले के सदर अस्पताल में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। यहां अक्सर लाइट कट जाती है, जिसके बाद मोबाइल या टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज किया जाता है।
विज्ञापन
मोबाइल की रोशनी में इलाज करते डॉक्टर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए तमाम दावे किए जा रहे हैं। कोरोना लहर के बाद इसमें तेजी भी आई है, ऐसा सरकार का दावा है। हालांकि, बिहार के सासाराम जिले से सामने आई तस्वीरों ने इन दावों की कलई खोल दी है। बिहार में बिजली का आलम तो यह हो गया है कि अस्पतालों में भर्ती मरीजों का इलाज टॉर्च की रोशनी में हो रहा है। मरीज तो मरीज डॉक्टर भी इससे परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सामने आई खबर के मुताबिक, सासाराम जिले के सदर अस्पताल में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। यहां अक्सर लाइट कट जाती है, जिसके बाद मोबाइल या टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज किया जाता है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसकी तस्वीरें भी जारी की हैं।
विज्ञापन
वहीं सदर अस्पताल के डॉक्टर बृजेश कुमार का कहना है कि यहां कुछ समस्याओं के कारण बार-बार बिजली कटौती होती रहती है। ऐसे में हमें हर दिन बुरी स्थिति से निपटना पड़ता है। मरीजों का इलाज मोबाइल या टॉर्च की रोशनी में करने के लिए मजबूर होना पड़ता है।