{"_id":"5b38d0514f1c1b684d8b96ba","slug":"bihar-differently-abled-couple-requests-nitish-govt-to-provide-them-a-plot-of-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: दिव्यांग दंपत्ति ने नीतीश से लगाई गुहार, बोले- गरीबी से तंग आ चुके हैं, मदद कीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: दिव्यांग दंपत्ति ने नीतीश से लगाई गुहार, बोले- गरीबी से तंग आ चुके हैं, मदद कीजिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
Updated Sun, 01 Jul 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
बिहार के गया में एक दिव्यांग दंपत्ति ने नीतीश सरकार से मदद की गुहार लगाई है। अपनी मजबूरी बताते हुए अजय नाम के शख्स और उनकी पत्नी ने अनुरोध किया है कि उन्हें रहने के लिए एक घर दिया जाए।
विज्ञापन
दंपत्ति ने कहा कि 'हमारे दो बच्चे हैं और 2013 में हमारी शादी हुई थी। हमें उनके पालन-पोषण में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हम अपने बच्चों को स्कूल भेजना चाहते हैं। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से हम ऐसा नहीं कर पा रहे हैं।'
विज्ञापन
अजय ने कहा कि 'मैं एक पेट्रोल पंप पर काम करता हूं, और जो तनख्वाह मुझे मिलती है उससे घर के खर्चे पूरे नहीं हो रहे। मुझे सरकार की तरफ से पेंशन के रूप में महज 400 रुपए महीना मिलते हैं और न ही मेरे पास बीपीएल कार्ड है।'
विज्ञापन
इन सात राज्यों में रहते हैं सबसे ज्यादा गरीब
विश्व बैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में सबसे ज्यादा गरीब लोग रहते हैं। इन राज्यों में देश की 62 फीसदी गरीब जनता रहती है। इन राज्यों में देश की 45 फीसदी जनता रहती है।