फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar : deputy cm tarkishore prasad retorted on tejashwi yadav 

बिहार: उपमुख्यमंत्री तारकिशोर का तेजस्वी पर हमला, बोले- लालू राज को 'जंगलराज' यूं ही नहीं कहते

Sun, 29 Nov 2020 05:27 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 29 Nov 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
bihar : deputy cm tarkishore prasad retorted on tejashwi yadav 
तारकिशोर प्रसाद - फोटो : ANI

बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उपमुख्यमंत्री ने राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि, हमारी सरकार से पहले किस प्रकार के अपराध होते थे और उस समय की तत्कालीन सरकार द्वारा अपराधियों को किस प्रकार का संरक्षण दिया जाता था, ये न आपसे छिपा है, न बिहार की जनता से छिपा है। 

विज्ञापन


तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि पिछले चुनाव में एक भी हिंसा की घटना नहीं हुई। बिहार अपराध के मामले में 25वें स्थान पर है। कल भी मुख्यमंत्री जी ने अपराध पर कई निर्देश बिहार के पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। 
विज्ञापन



बता दें कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर हमला बोला था। तेजस्वी ने कहा था कि बिहार में अपराधियों की बहार, गोलियों की बौछार और व्यवसायियों पर कहर के साथ ही महाजंगलराज का हाहाकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने आगे कहा कि बिहार में चहुंओर अराजक और डरावना माहौल बन गया है। विधि व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। डबल इंजन ट्रेन में बैठे मुख्यमंत्री सुस्त, लाचार, बेबस और असहाय हैं। महाजंगलराज के महाराजा मौन क्यों है?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed