फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Dengue reaches DMCH, two patients admitted for treatment; Fear of getting infected from other states

Bihar: DMCH तक पहुंचा डेंगू, इलाज के लिए भर्ती कराए गए दो मरीज; अन्य राज्यों से संक्रमित होकर आने की आशंका

Mon, 21 Aug 2023 01:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 21 Aug 2023 01:27 PM IST
सार

Dengue cases in Bihar: डेंगू से ग्रसित दो मरीजों को इलाज के लिए डीएमसीएच मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जांच में दोनों के डेंगू से ग्रसित होने की पुष्टि हुई। उसके बाद उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
Bihar: Dengue reaches DMCH, two patients admitted for treatment; Fear of getting infected from other states
अस्पताल में भर्ती डेंगू का मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में डेंगू ने दरभंगा शहर को अपनी चपेट में लिया है। डेंगू से ग्रसित दो मरीजों को इलाज के लिए डीएमसीएच मेडिसिन विभाग के डेंगू वार्ड में भर्ती कराया गया है। दरअसल, डीएमसीएच प्रशासन ने 40 बेड का जन सेवा वार्ड डेंगू के मरीजों के लिए आरक्षित कर रखा है। बताया जा रहा है कि डीएमसीएच में इलाजरत मरीज लक्ष्मीसागर निवासी ज्योति कुमारी (28) और वहीं दूसरा मरीज कृष्ण कुमार चौधरी मधुबनी जिले के बासोपट्टी के रहने वाले हैं। जांच में दोनों के डेंगू से ग्रसित होने की पुष्टि हुई है। उसके बाद उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, ज्योति कुमारी हाल-फिलहाल में शहर से बाहर नहीं गई थीं। यहां रहते हुए वह डेंगू की चपेट में आ गईं। परिजनों ने बताया कि वह घर से निकलकर मार्केट गईं थी। तेज बुखार होने पर इलाज के लिए उन्हें लाया गया था। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं, दूसरी ओर कृष्ण कुमार चौधरी ने बताया कि इलाज के लिए अपने परिजन को लेकर दिल्ली गए थे। वहां वे बुखार से पीड़ित हो गए। दवा खाने के बाद जब फायदा नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने जांच की सलाह दी। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन



बता दें कि डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए मेडिसिन विभाग के जनसेवा वार्ड में 40 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। जून महीने से अब तक चार मरीज यहां पहुंच चुके हैं। पिछले साल करीब 135 मरीजों का यहां इलाज किया गया था। कई राज्यों में डेंगू के पांव पसारने की वजह से डेंगू से पीड़ित होकर मरीजों के यहां आने की आशंका बढ़ गई है। दरअसल, बारिश के मौसम में डेंगू मरीजों की संख्या में इजाफा होने की आशंका बनी रहती है। लेकिन इसके बावजूद नगर निगम की ओर से शहर में समुचित तरीके से फॉगिंग नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेंगू की जांच की व्यवस्था दरभंगा मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में उपलब्ध है। इधर, चिकित्सक दूसरे प्रदेशों में डेंगू से ग्रसित होकर लोगों के पहुंचने की आशंका जता रहे हैं। पर्व-त्योहार में घर लौटने वाले लोगों में भी कई डेंगू से ग्रसित होकर यहां पहुंचते हैं। इसे देखते हुए इलाज के लिए पूरी व्यवस्था कर ली गई है।


इस बारे में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. हरेंद्र कुमार ने बताया कि हम लोगों ने डेंगू से पीड़ित मरीजों के इलाज की सारी व्यवस्था कर ली है। अगर इस तरह के मरीज यहां आते हैं तो उनके लिए अलग से एक वार्ड भी बना दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed