फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Defence Minister Rajnath Singh reached BJP's state working committee meeting, Patna, BJP leaders

Bihar: भाजपा की राज्य कार्यसमिति की बैठक में पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कहा- फिर एक बार आएगी NDA सरकार

Wed, 02 Jul 2025 02:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 02 Jul 2025 02:33 PM IST
सार

पटना के ज्ञान भवन में बिहार भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक हुई। इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। उन्होंने प्रदेशभर से आए वरिष्ठ नेतागण एवं पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। 

विज्ञापन
Bihar: Defence Minister Rajnath Singh reached BJP's state working committee meeting, Patna, BJP leaders
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को तस्वीर भेंट करते बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पटना पहुंचे। बिहार के दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह राज्य कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारी चुनावी घोषणा पत्र को उठाकर देख लीजिए, हमने जो कहा है, वह किया है। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में चार साल शेष है। अभी बहुत काम होना बाकी है। बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार आएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमलोगों का सौभाग्य है कि हमें विश्व की सबसे विश्वसनीय राजनीतिक पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में काम करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि बिहार आने से पहले मुझे शंघाई रक्षा मंत्रियों की बैठक में शामिल होने का अवसर मिला। बैठक के दौरान जो बैकग्राउंड लगाया गया था, उसमें इस बार नालंदा विश्वविद्यालय का चित्र लगाया गया था। भारत और चीन के बीच का जो सांस्कृति क्षेत्र है, वह बिहार की धरती से जुड़ा है।
विज्ञापन

'झूठे वादों की फ्री डिलीवरी कर रहे पीएम और सीएम'- लालू यादव ने AI तस्वीर बनवा कर लिखी यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ऐसा कहा
भाजपा सूत्रों की मानें तो आज की बैठक पर सबसे ज्यादा फोकस बिहार विधानसभा चुनाव है। पीएम मोदी के कार्यकाल के 11 साल पूरे हो चुके हैं। भाजपा अब लोगों के घर घर जाकर एनडीए सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए लोगों के बीच जाएगी। इसके अलवा 15 जुलाई से बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम को लेकर भी कार्ययोजना बनाई जा रही है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता एनडीए सरकार के एक-एक काम को बिहार के घर-घर तक ले जाएगा। उन्होंने भी दावा किया कि फिर एक बार एनडीए की सरकार आएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed