फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Dead body of PHED worker found in Saharsa, people said he was killed by stabbing with a sharp weapon.

Bihar News: सहरसा में युवक की लाश मिली, लोगों ने कहा- धारदार हथियार से वारकर मार डाला

Sat, 15 Feb 2025 12:01 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 15 Feb 2025 12:01 PM IST
सार

Saharsa News: एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि एक युवक का शव बरामद किया गया है। सर में दो जख्म के निशान पाए गए हैं। जख्म थोड़ा लम्बा है। युवक को गोली मारी गई या फिर अन्य चीज से मारा गया है कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Bihar: Dead body of PHED worker found in Saharsa, people said he was killed by stabbing with a sharp weapon.
पीएचईडी कर्मी अजय कुमार उर्फ लखन खा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के पड़री गांव के बड़ी पोखर के समीप एक 35 वर्षीय युवक की शव बरामद की गई है। युवक के सिर में दो जगहों पर जख्म के निशान है। कोई गोली मार कर हत्या करने तो कोई धारदार हथियार से हत्या करने की बात कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। युवक की पहचान गांव के ही महेंद्र मुखिया के पुत्र बुधन मुखिया के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। कोई भी ग्रामीण घटना को लेकर कुछ भी बोलने से परहेज करते नजर आए। घटना के बाद बनगांव थाना पुलिस के अलावे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार सहित अन्य मौके पर पहुंच घटनास्थल सहित घटना में शामिल अपराधियों की खोजबीन में जुट गई है। मौत की खबर से पूरे गांव मे सनसनी फैल गयी। परिजन ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।

विज्ञापन


परिजनों ने लगाया था आरोप
मालूम हो कि बुधन मुखिया बीते वर्ष 2024 के 13 अगस्त को पडरी स्थित एक पोखर से बरामद हुए पीएचईडी कर्मी अजय कुमार उर्फ लखन खां की हत्या केस में आरोपित था। मृतक की मां ने बुधन मुखिया पर घर से पार्टी के नाम पर ले जाने का आरोप लगाई थी। इस बाबत पूछे जाने पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि बुधन मुखिया का शव बरामद किया गया है। सिर में दो जख्म के निशान पाए गए हैं। जख्म थोड़ा लम्बा है। युवक को गोली मारी गई या फिर अन्य चीज से मारा गया है कि जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। 
विज्ञापन


चारा लाने गया था खेत 
परिजनो ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम वह मवेशी के चारा के लिए खेत गया हुआ था और साइकिल पर मवेशी का चारा लेकर वापस लौट रहा था। ग्रामीणों ने देखा कि गांव के बड़ी पोखर के शिव मंदिर के समीप बुधन मुखिया का शव पड़ा था और उसके सिर से बहुत सारा खून का रिसाव हो रहा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दिया गया। परिजन ने इस बाबत अज्ञात अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed