{"_id":"65067f274c795c21ec0c2e8c","slug":"bihar-dead-body-of-married-woman-found-in-suspicious-condition-in-nalanda-mother-side-alleges-killed-for-dowry-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: नालन्दा में सन्दिग्ध अवस्था में मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष का आरोप- दहेज के खातिर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: नालन्दा में सन्दिग्ध अवस्था में मिला विवाहिता का शव, मायके पक्ष का आरोप- दहेज के खातिर मार डाला
Sun, 17 Sep 2023 09:53 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Sun, 17 Sep 2023 09:53 AM IST
सार
बिहार के नालंदा में संदिग्ध अवसस्था में विवाहिता का शव मिला। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज के खातिर मार डाला। मृतका की शादी चार साल पहले हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत के बाद पुलिस जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा में सन्दिग्ध हालत में एक महिला का शव पुलिस ने शनिवार की देर रात उसके ससुराल से बरामद किया है। मामला सिलाव थाना क्षेत्र अंतर्गत भुई गांव का है। मृतका कमलेश चौधरी की पत्नी चंपा देवी (22) है।
विज्ञापन
मृतक के पिता प्रमोद चौधरी ने बताया कि उन्हें पड़ोसियों के द्वारा सूचना मिली कि उनकी बेटी फांसी लगा ली है। इसके बाद वे लोग देर रात बेटी के ससुराल पहुंचे। जहां देखा कि चंपा का शव पलंग के नीचे पड़ा हुआ है। ससुराली घर छोड़ फरार है। इसके बाद इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। परिजनों ने आशंका व्यक्त की हैं कि किसी बात को लेकर ससुराल के लोगों से उनकी बेटी की अनबन हुई होगी और ससुराल के लोगों ने गला घोट हत्या कर दी। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। चार साल पहले इस्लामपुर थाना क्षेत्र के हरबंशपुर निवासी प्रमोद चौधरी ने अपनी बेटी चंपा की शादी सिलाव थाना क्षेत्र के भुई निवासी कमलेश चौधरी से की थी।
विज्ञापन
सिलाव थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि एक महिला का शव उसके ससुराल में पड़ा हुआ है। इसके उपरांत पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर परिजनों को सुपुर्द करा दिया। दहेज की खातिर मायके वालों ने हत्या करने का आवेदन दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। प्रथम दृष्टिया घरेलू विवाद में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस पूरे मामलें की जांच में जुट गई है। वहीं, घटना के बाद ससुराली परिवार घर छोड़ फरार हो गया है।
विज्ञापन