फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Dead body of bank manager found in Patna hotel, Suicide note found with dead body

Bihar: पटना के होटल में बैंक मैनेजर की मिली लाश, शव के साथ मिला सुसाइड नोट

Sat, 15 Apr 2023 08:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 15 Apr 2023 08:53 PM IST
सार

पटना के एक होटल में पंजाब नेशनल बैंक के एक मैनेजर का शव बरामद किया गया है। जांच पड़ताल के दौरान कोतवाली थाना की पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाईड नोट भी बरामद किया है जिसमें हत्या का कारण लिखा है। मृतक पटना निवासी अखिलेश कुमार बताए जाते हैं ।

विज्ञापन
Bihar: Dead body of bank manager found in Patna hotel, Suicide note found with dead body
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के एक होटल में पंजाब नेशनल बैंक के एक मैनेजर का शव बरामद किया गया है। शव मिलने की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाईड नोट भी बरामद किया है जिसमें हत्या का कारण लिखा है। मृतक की पहचान पटना निवासी अखिलेश कुमार (47) के रूप में की गई है।

विज्ञापन


मृतक नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक में था मैनेजर
घटना के संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशन के नजदीक सिटी सेंटर होटल के एक कमरे में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो मृतक की लाश पंखे से पाया। पुलिस ने मृतक का सुसाइड नोट भी बरामद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से एक सुसाईड नोट मिला है जिसमें यह लिखा है कि मृतक अखिलेश कुमार पटना के रहने वाले थे जो नोएडा के गाजियाबाद स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बतौर मैनेजर कार्यरत थे।
विज्ञापन


सुसाईड नोट में लिखा था मौत की वजह
थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी व्यक्ति को कुछ माह पूर्व एक लोन सैंक्शन किया था। लोन सैंक्शन करने के क्रम में बैंक मैनेजर अखिलेश कुमार द्वारा कागज वेरिफिकेशन में गलती हो गई। साथ ही किसी व्यक्ति के द्वारा नकली पेपर देकर उनसे लोन सैंक्शन करा लिया गया था। जब इस बात की जानकारी मैनेजर अखिलेश कुमार को लगी उसी वक्त से वह काफी परेशान रहने लगे। पुलिस का यह मानना है कि इसी परेशानी से तंग आकर उन्होंने होटल के पंखे से झूल कर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने किसको लोन दिया था या आत्महत्या करने का कोई और कारन था यह जांच में स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed