फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Dead body of a youth found on Rajgir Bakhtiyarpur railway section in Nalanda

Bihar: नालन्दा में राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर मिला युवक का शव, परिजनों के चीत्कार से गमगीन हुआ सदर अस्पताल

Sat, 16 Sep 2023 01:46 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 16 Sep 2023 01:46 PM IST
सार

बिहार के नालंदा में राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड पर युवक का शव मिला। परिजनों की चीत्कार से सदर अस्पताल गमगीन हो गया। परिजनों का आरोप है कि प्रतिशोध की भावना से हत्या हुई है।

विज्ञापन
Bihar Dead body of a youth found on Rajgir Bakhtiyarpur railway section in Nalanda
परिवार के सदस्य की मौत के बाद परिजनों में शोक की लहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में बख्तियारपुर राजगीर रेलखंड के समीप युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुंगी हाल्ट के समीप एक युवक के शव को शनिवार की सुबह स्थानीय पुलिस ने बरामद किया। मृतक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के नगमा गांव निवासी जगदीश यादव के पुत्र प्रमोद यादव (30) के रूप में की गई है। मृतक ट्रक चलाने का काम करता था।

विज्ञापन


मृतक के पिता जगदीश यादव को आशंका है कि हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस से उन्हें सूचना मिली कि उनके बेटे का शव रेलखंड पर पड़ा हुआ है। शव मिलने की सूचना पर सदर अस्पताल पहुंचे। मृतक के परिजनों की चित्कार से पूरा अस्पताल परिसर गमगीन हो गया। मृतक के दो पुत्री और एक पुत्र है। मृतक ट्रक चालक था। जिसे चलाकर ही वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। घर के कमाने वाले सदस्य की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 
विज्ञापन


सात जून को बिहार शरीफ के देकुली घाट मोहल्ले में नगर थाना क्षेत्र के नकटपुरा गांव के रहने वाले राहुल कुमार को चाकू मार बदमाशों के ने हत्या कर दी थी। इस मामले में प्रमोद यादव का भाई बलम आरोपित है। परिवार वाले प्रतिशोध में हत्या की बात बता रहे हैं। वहीं, हत्या के मामलें में बलम फरार चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपनगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि ग्रामीणों से सूचना मिली कि एक शव तुंगी हाल्ट के समीप रेल खंड के पास पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया। जिससे उसकी पहचान की गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। शव को देखने से प्रतीत होता है कि ट्रेन से दुर्घटना के कारण युवक की मौत हुई है। परिजनों से जो भी आवेदन प्राप्त होगा। जांच करके उस मामले में कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed