फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Dead body hanging from a rope on a mango tree in Katoria Nagar Panchayat of Banka

Bihar Crime News: बांका के कटोरिया नगर पंचायत में पेड़ से लटका मिला युवक शव, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sat, 16 Sep 2023 12:30 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 16 Sep 2023 12:30 PM IST
सार

बिहार के बांका के कटोरिया नगर पंचायत में आम के पेड़ पर रस्सी से युवक का शव लटकता हुआ मिला। सूचना पर शव को पुलिस ने बरामद किया। फिलहाल, घटना के बारे में पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

विज्ञापन
Bihar Dead body hanging from a rope on a mango tree in Katoria Nagar Panchayat of Banka
युवक का पेड़ से शव लटका मिलने के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका के कटोरिया के में पुलिस ने पेड़ से लटका शव बरामद किया है। पुलिस ने देवघर कटोरिया मुख्य मार्ग स्थित संत मेरी स्कूल के पीछे फुलवारी बगीचे से पेड़ से लटका हुआ शव बरामद किया है।

विज्ञापन


शव की पहचान कटोरिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात राजवाड़ा गांव के निवासी लक्षु शर्मा के पुत्र विष्णु शर्मा (23) के रूप में की गई है। मृतक युवक संत मेरी स्कूल के सामने विष्णु मोटर गैरेज में काम करता था। शव को उतारते वक्त उनके पैकेट से मोबाइल निकला जिसमें किसी का काॅल बज रहा था।उसे पुलिस ने बरामद किया है। मृतक चार भाईयों में से सबसे बड़ा था। घटना को लेकर मृतक का पिता लक्षु शर्मा, मां बीना देवी, भाई मुन्ना शर्मा, मनीष शर्मा, मनु शर्मा आदि का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, आस-पास के क्षेत्र में मातम पसरा है। घटना की जानकारी तब मिली जब आसपास के ग्रामीणों की महिलाएं शनिवार सुबह पूजा करने के लिए बगल के एक मंदिर की ओर जा रही थी। तभी मंदिर के बगल में एक आम का पेड़ में लटकता शव  देखकर शोरगुल करना शुरू किया। कुछ समय बाद ग्रामीण एकत्र हो गया। उसके बाद घटना की खबर इलाके में आग की तरफ फैल गई।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना पहुंचने के बाद कटोरिया पुलिस इंस्पेक्टर अनिल कुमार, थाना अध्यक्ष महेश्वर राय, पुनी महेश झा, सुभाष पासवान, महेंद्र राम घटनास्थल पर पहुंचे। जहां कानूनी प्रक्रिया के तहत उसे पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता लक्षु शर्मा ने बताया कि बीते दिन शुक्रवार शाम 8:00 बजे तक घर राजवाड़ा खाना-खाने के लिए आता था। नहीं आने पर उनके मोबाइल पर 9:00 बजे फोन लगाया, लेकिन फोन रिसीव नहीं करने पर खाना लेकर गैरेज पहुंचा। गैरेज में मौजुद दूसरे पुत्र से पूछने के बाद पता चला, कि वह शाम 5:00 बजे से ही गैरेज से निकला है। रात भर खोज बीन करने के बाद पता नहीं चला। बाद में पता चला कि मेरा पुत्र का आम के पेड़ से फांसी पर लटका हुआ शव मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed