फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Criminals snatched Rs 2 lakh from retired teacher in Patna.bihar news.

Bihar : पटना में अपराधियों ने सेवानिवृत शिक्षिका से छीने 2 लाख रुपये, बैंक से कर रहे थे रेकी

Tue, 18 Jul 2023 05:13 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 18 Jul 2023 05:13 PM IST
सार

पटना में अपराधियों ने मंगलवार को दिनदहाड़े बैंक से पैसा निकाल कर जा रही सेवानिवृत शिक्षिका से दो लाख रुपए छीन कर फरार हो गए। लोगों ने इसकी सूचना गांधी मैदान थाने को दी। सूचना मिलते ही गांधी मैदान थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। 

विज्ञापन
Bihar: Criminals snatched Rs 2 lakh from retired teacher in Patna.bihar news.
सेवानिवृत शिक्षिका महरुनिशा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीड़िता सुल्तानगंज निवासी महरुनिशा सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। महरुनिशा का कहना है कि मंगलवार को गांधी मैदान स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से दो लाख रुपए निकालकर बैंक से निकली। थैले में रुपये रखकर अपनी पोती के साथ रिक्शा पर सवार होकर सुल्तानगंज के लिए चली। जेपी गोलंबर के नजदीक पहुंचते ही मोटरसाइकिल सवार ने अचानक रिक्शा पर बैठी महरुनिशा के हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता अपराधी वहां से फरार हो चुके थे।

विज्ञापन


अपराधी बैंक से ही कर रहे थे रेकी 
घटना की पुष्टि करते हुए गांधी मैदान थानाध्यक्ष ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि अपराधी पीड़ित महिला का रेकी बैंक से ही कर रहा था। जेपी गोलंबर के पास पहुंचते ही मोटरसाइकिल सवार अपराधियों ने महिला से रुपयों से भरा थैला छीन कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस बैंक से लेकर जेपी गोलंबर तक के सभी सीसीटीवी कैमरा को खंगाल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed