फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Criminals rampant in Begusarai, night guard shot dead as soon as he left the house

Bihar: साढू के साथ था पांच धुर जमीन का विवाद, बेगूसराय में घर से निकलते ही मार दी गोली

Wed, 12 Apr 2023 09:53 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 12 Apr 2023 09:53 PM IST
सार

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस प्रशासन के डर को धता बताते हुए घर से निकलते ही एक नाइट गार्ड को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा डुमरी की है। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इटवा राजीव कुमार बताए जाते हैं।

विज्ञापन
Bihar: Criminals rampant in Begusarai, night guard shot dead as soon as he left the house
अस्पताल में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस प्रशासन के डर को धता बताते हुए घर से निकलते ही एक नाइट गार्ड को गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा डुमरी की है। मृतक व्यक्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इटवा निवासी फुलेना कुंवर का पुत्र राजीव कुमार (45) बताया जाता है।

विज्ञापन


ड्यूटी के लिए घर से निकलते ही मारी गोली 
परिजनों ने बताया कि अपराधियों ने राजीव कुमार को उस वक्त गोली मार दी जब वह घर से अपनी नाइट ड्यूटी के लिए निकला था। अभी वह घर से कुछ दूर आगे बढ़ा ही था तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े लेकिन तब तक अपराधी हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए। गोली लगते ही राजिव जमीं पर गिर पड़े। आननफानन में स्थानीय लोगों ने राजीव कुमार को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया । सदर अस्पताल ले जाने पर वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


साढू के साथ 5 धुर जमीन का था विवाद
मृतक के भाई संजीव कुमार का कहना है कि मृतक राजीव और उनके साढू पिकेश सिंह के साथ 5 धुर जमीन के लिए कई वर्षों से विवाद चल रहा था। संजीव कुमार ने अनुसार राजीव के घर के सामने आरोपी पिकेश सिंह ने 5 धुर जमीन खरीदा था जिस वजह से दोनों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है। संजीव सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे भाई की हत्या उन्हीं लोगों ने की है। घटना की सूचना मिलते ही सहायक रतनपुर ओपी और नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। पुलिस फिलहाल मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed