फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Criminals looted BJP MLA's petrol pump in Muzaffarpur, police checking CCTV

Bihar : मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने भाजपा विधायक के पेट्रोलपंप को लूटा, CCTV खंगाल रही पुलिस

Sat, 13 May 2023 11:23 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 13 May 2023 11:23 PM IST
सार

मुजफ्फरपुर जिले में बेलगाम अपराधियों ने भाजपा विधायक के पेट्रोलपंप पर लूटकांड की घटना को अंजाम दिया है। मामला सरैया थाना क्षेत्र के छितरी स्थित पेट्रोल पंप की है। बाइक सवार अपराधियों ने नोजल मैन से लूटपाट करते हुए आराम से भाग निकले।
 

विज्ञापन
Bihar: Criminals looted BJP MLA's petrol pump in Muzaffarpur, police checking CCTV
सीसीटीवी में कैद हुआ लूट की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले में बेलगाम अपराधियों ने भाजपा विधायक के पेट्रोलपंप पर लूटकांड की घटना को अंजाम दिया है। मामला सरैया थाना क्षेत्र के छितरी स्थित पेट्रोल पंप की है। बाइक सवार अपराधियों ने नोजल मैन से लूटपाट करते हुए भाग निकले।

विज्ञापन


सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पेट्रोल पंप जिले के पारू विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अशोक सिंह का है। लूटपाट की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पंपकर्मी ने घटना की सूचना सरैया थाना को दिया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलने पर बीजेपी विधायक अशोक सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पेट्रोल पंप और उसके आसपास लगे सीसीटीवी को खंगाल रही है।
विज्ञापन


करीब चार लाख की हुई है लूट
बीजेपी विधायक अशोक सिंह का कहना है कि बाइक सवार अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर कार्यरत नोजल मैन से करीब चार लाख से अधिक की लूट की है।

जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन का कहना है कि एक पेट्रोल पंप पर लूटपाट की घटना हुई है। लूट की राशि कितनी है, यह अभी बता पाना जल्दबाजी होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar: Criminals looted BJP MLA's petrol pump in Muzaffarpur, police checking CCTV
रात में हुई थी लूट - फोटो : अमर उजाला

छह की संख्या में थे अपराधी
घटना को लेकर नोजलमेन मो. आशिफ का कहना है कि वह ग्राहक को पेट्रोल दे रहा था। इसी बीच दो बाइक पर सवार 6 अपराधी वहां पहुंचे। हथियार के बल पर हमलोग को कब्जे में ले लिया। साथ ही कैश काउंटर में घुस गये जहां मैनेजर नरेश्वर मिश्र बैठे थे। उन लोगों ने उन्हें हथियार दिखाकर फायरिंग करने लगे और कैश काउंटर में रखे 4 लाख रुपए लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी पूरब दिशा में फरार हो गए।

सभी लोकल भाषा में कर रहे थे बातचीत
पंपकर्मियों का कहना है कि लूट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। सभी अपराधी स्थानीय भाषा बोल रहे थे। सभी की उम्र लगभग 20- 25 वर्ष के आसपास होगी। अपराधियों ने करीब 6 राउंड फायरिंग की। कैश मैनेजर नरेश्वर मिश्र का कहना है कि शनिवार को बैंक बंद रहने के कारण दो दिन का कैश जमा था। उस समय वह कैश गिन रहे थे तभी अपराधी  पहुंच गए और हथियार के बल पर लूटपाट करने लगे। घटना को अंजाम देकर फिर सभी मौके से फरार हो गये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed