फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Two grocery traders returning home after closing their shop were shot dead

Bihar Crime: दुकान बंद कर घर लौट रहे दो किराना कारोबारियों की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 19 Oct 2023 03:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 19 Oct 2023 03:12 PM IST
सार

Bihar Crime: बिहार के समस्तीपुर जिले में दो किराना कारोबारियों की गोली मारकर हत्या की गई है। दोनों दुकान बंदकर घर लौट रहे थे, इसी बीच ये घटना हुई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bihar Crime Two grocery traders returning home after closing their shop were shot dead
मृतक किराना कारोबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में रोसड़ा थाने के पांचूपुर गांव में बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने किराना कारोबारी सहोदर भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब कारोबारी दुकान बंदकर बाइक से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। मृतक कारोबारी की पहचान पांचूपुर गांव के ही अमित चौधरी और सुमित चौधरी के रूप में की गई है। घटना की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी पर रोसड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। वहीं, बड़ी संख्या में लोग रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में जुटे रहे।
विज्ञापन


घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि सुजित और अमित पांचूपुर में ही किराना का कारोबार करते हैं। बुधवार देर रात करीब साढ़े दस बजे किराना दुकान बंद करने के बाद दोनों भाई बाइक से घर पांचूपुर पबड़ा लौट रहे थे। इसी दौरान पांचूपुर चोखवा पोखर के पास पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने ताबड़तोड़ दोनों भाइयों पर फायरिेंग कर दी, जिससे मौके पर ही अमित की मौत हो गई। जबकि गोली की आवाज पर गांव से दौड़े लोगों ने दोनों को उठाकर रोसड़ा अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने सुमित को भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारिवारिक सदस्यों के बीच मचा कोहराम
घटना की सूचना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रो कर बुरा हाल है। हालांकि, हत्या के पीछे क्या कारण है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिवार के लोग भी नहीं बोल पा रहे हैं। पुलिस भी अभी अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बोल रही है।


डीएसपी ने क्या कहा
रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वह खुद भी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। परिवार के लोग भी अभी कुछ नहीं बोल रहे। पुलिस अपने स्तर से अभी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed