{"_id":"642d2c1eade6891f5505487b","slug":"bihar-crime-teacher-caught-having-physical-relationship-with-minor-girl-student-in-shivhar-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: शिवहर में नाबालिग छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ा गया टीचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: शिवहर में नाबालिग छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाते हुए पकड़ा गया टीचर
Wed, 05 Apr 2023 01:36 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवहर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:36 PM IST
सार
बिहार के शिवहर जिले में गुरु-शिष्य के अटूट मर्यादा को तार-तार करने वाला एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में शिक्षक अपनी एक नाबालिग छात्रा के साथ नाजायज संबंध बनाते नजर आ रहा है। वीडियो रविवार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा और टीचर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवहर जिले में स्कूल बंद होने के बाद भी स्कूल के टीचर बबलू कुमार ने एक छात्रा को किताब देने के बहाने स्कूल बुलाया और उसके साथ रंगरलियां मनाते पाया गया। यह शिक्षक स्कूल के क्लास रूम जिसे विद्या का मंदिर कहा जाता है, वहां छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इस दुष्कर्म के लिए टीचर बबलू कुमार ने छात्रा को क्या प्रलोभन दिया या क्या धमकी दी, जिस कारण छात्रा शिक्षक के साथ अनैतिक काम कर रही थी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
छात्रा को रविवार के दिन स्कूल में जाते देख कुछ युवकों को शक हुआ तो उसने छात्रा और टीचर के बीच बनाए जा रहे संबंध का वीडियो रिकार्ड कर लिया। उसके बाद अपने कुछ और साथियों को बुलाकर दोनों को रंगे हाथो पकड़ लिया। लोगों ने कहा, जिस टीचर को छात्र- छात्रा को नैतिकता और शिक्षा देने की जिम्मेदारी दी गई वे टीचर समाज को शर्मसार करेंगे। शिक्षा और गुरु के नाम को बदनाम करेंगे। उन पर ऐसी कारवाई होनी चाहिए, ताकि इस तरह के चरित्रहीन शिक्षक खौफ खाएं।
विज्ञापन
वहीं कहा कि सरकार तो राजनीति में व्यस्त है तो शिक्षक अपनी ही बेटी सामान छात्रा का यौन शोषण में जुटा है। यह पूरा मामला और वीडियो शिवहर के कुशहर हाईस्कूल का है। यह वीडियो अभी शिवहर में वायरल हो रहा है। स्कूल टीचर बबलू कुमार का यह वायरल वीडियो में आप यह भी देखेंगे कि रंगे हाथ पकड़े जाने के बाद टीचर बबलू कुमार युवकों से माफ़ी मांग रहा है और गलती दोबारा नहीं करने का वादा कर रहा है।
विज्ञापन
जब छात्रा को पकड़ा गया तो उसने बताया कि टीचर बबलू कुमार ने उसे किताब देने के बहाने बुलाया था। छात्रा भी कह रही है कि अब दोबारा यह गलती नहीं होगी। फिलहाल, इस संबंध में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।