{"_id":"651d3b500299880ca60857d4","slug":"bihar-crime-stepfather-made-daughter-objectionable-photo-viral-beat-her-up-for-protesting-in-nalanda-2023-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: सौतेले बाप ने बेटी की आपत्तिजनक फोटो वायरल की, विरोध करने पर पीटा, पांच महीने की गर्भवती है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: सौतेले बाप ने बेटी की आपत्तिजनक फोटो वायरल की, विरोध करने पर पीटा, पांच महीने की गर्भवती है
Wed, 04 Oct 2023 03:45 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 04 Oct 2023 03:45 PM IST
सार
बिहार के नालंदा जिले में एक सौतेले बाप ने बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। विरोध करने पहुंची मां और बेटी की पिटाई भी कर दिया। बताया जा रहा है कि बेटी पांच महीने की गर्भवती है।
विज्ञापन
बेटी का इलाज जारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा में शादीशुदा युवती का आपत्तिजनक फोटो उसके अपने ही परिचित ने इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल कर दिया। मामला नगर थाना क्षेत्र का है। युवती और उसकी मां जब बुधवार को इस बात का विरोध करने परिचित के पास पहुंची तो उसने मां-बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी।
विज्ञापन
युवती की मां ने बताया कि पहले पति के गुजर जाने के उपरांत 15 साल पूर्व पड़ोस के ही रहने वाले एक युवक से जान पहचान हुई। बातचीत होने के उपरांत मंदिर में उससे शादी कर ली। कुछ दिनों के बाद युवक के घर वालों ने उसकी दूसरी शादी कर दी, जिसके बाद वे लोग अलग रहने लगे। हालांकि, बीच-बीच में वह घर आता रहता था। स्कूल के समय में उनकी बेटी ने क्लासमेट के साथ एक फोटो खिंचवाई थी। उसी फोटो को उसके पति ने अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिया और अब उसे सोशल मीडिया समेत अन्य अकाउंट पर वायरल कर रहा है। उनकी बेटी की शादी इसी साल हुई है। अब उन्हें डर सता रहा है कि फोटो अगर बेटी के ससुराल वालों को मिल जाएगा तो रिश्ता खराब हो सकता है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि इसके पूर्व भी वह कई बार सोशल मीडिया समेत अन्य अकाउंट पर फोटो वायरल कर चुका था। हमेशा वह फोटो के जरिए उन लोगों को टॉर्चर करता है और कहता है कि मेरी जिंदगी से हट जाओ। बुधवार को जब विरोध करने पहुंचे तो उसके द्वारा मारपीट की गई, उनकी बेटी पांच महीने की गर्भवती भी है। इसके बाद डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर आई 112 डायल की पुलिस ने उन लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
नगर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि डायल 112 की पुलिस ने युवक की मां को हिरासत में लेकर थाने लाई है। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।