{"_id":"633656561c58c9108a3988eb","slug":"bihar-crime-news-firing-on-bjp-worker-by-miscreants-entering-the-house-hospitalized","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime News: भाजपा कार्यकर्ता को बदमाशों ने मारी गोली, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime News: भाजपा कार्यकर्ता को बदमाशों ने मारी गोली, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती
Fri, 30 Sep 2022 09:24 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 30 Sep 2022 09:24 PM IST
सार
भाजपा कार्यकर्ता की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। उधर, घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में भीड़ भी अस्पताल में जुटने लगी है। फिलहाल, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
बिहार पुलिस
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के आरा से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के नवादा थाना क्षेत्र स्थित फ्रेंड कॉलोनी में शुक्रवार सुबह-सुबह कुछ बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ता को गोली मार दी। बताया जा रहा है कई राउंड फायरिंग की गई है, जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
मामला सामने आते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और हमलावरों की तलाश में जुट गई है। उधर, खबर है कि गोलीबारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया भाजपा कार्यकर्ता पूर्व प्रधान का बेटा है।
विज्ञापन
उनकी पहचान भाजपा नेता व ठेकेदार बबलू सिंह के रूप में हुई है। एसपी हिमांशु ने बताया कि बबलू मॉर्निंग वॉक पर थे। तभी हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। उन्हें काफी नजदीक से गोली मारी गई थी। उनकी स्वास्थ्य स्थिति अब स्थिर है। पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस टीम पर फायरिंग
वहीं, अमीनाबाद में पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। आरोपी भागने में कामयाब रहे। पुलिस के मुताबिक, 29 सितंबर को पुलिस को बिहटा थाना क्षेत्र के अमीनाबाद में दो गुटों के बीच मुठभेड़ की सूचना मिली। आज पुलिस टीम ने एक आरोपी के घर पर छापा मारा, जिसके दौरान उसके दो बेटों और सहयोगियों ने टीम पर गोलियां चलाईं और भाग गए। अब तीन को गिरफ्तार किया जा चुके हैं। हथियार व नकदी बरामद किए गए हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है।