{"_id":"6519735e1be9ba9359035bd6","slug":"bihar-crime-murder-of-young-man-in-sitamarhi-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: सीतामढ़ी में हत्या का सनसनीखेज मामला, पहले मर्डर किया...फिर अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: सीतामढ़ी में हत्या का सनसनीखेज मामला, पहले मर्डर किया...फिर अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए
Sun, 01 Oct 2023 06:55 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 01 Oct 2023 06:55 PM IST
सार
बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद हत्यारे दो युवक मृतक युवक को अस्पताल में इलाज के लिए छोड़ आए और फरार हो गए।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतामढ़ी में दो दोस्तों के द्वारा एक युवक की हत्या करने के बाद अस्पताल में इलाज के लिए छोड़ गया, मामला पुपरी थाना क्षेत्र का है। जहां चाकू से गला काटकर युवक की हत्या कर दी गई। वहीं, घटना को हादसे का रूप देने के लिए अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करा दिया गया और दोनों साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
वहीं, इलाज कर रहे डॉक्टर के द्वारा उसे मृतक घोषित कर दिया गया। इलाज कर रहे डॉक्टर ने सड़क दुर्घटना में जख्मी होने की बात से इनकार करते हुए युवक की हत्या किए जाने की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की छानबीन की।
विज्ञापन
पकड़े गए युवक ने कहा- शराब लेकर आ रहे थे तब हुआ हादसा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को दबोच लिया। वहीं, दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। मृत युवक की पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के गौड़ा गांव निवासी भरोसी राय के 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार उर्फ सोनू कुमार के रूप में की गई है। हिरासत में लिए गए उसके साथी से प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह दोनों नेपाल बार्डर से शराब लेकर बाइक से आ रहे था।
विज्ञापन
इसी दौरान पुपरी ओवरब्रिज से पहले एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने लगभग चार बजे सुबह में हमला कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि विकास उर्फ सोनू की हत्या किसी दूसरे स्थान पर की गई और तथ्य को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, मृत युवक के पिता ने बताया कि विकास उर्फ सोनू एक दिन पूर्व को अपने पांच साथियों के साथ घर से निकला था।
क्या कहती है पुलिस
इस संबंध में थानाध्यक्ष रामविनय पासवान ने बताया कि मृतक के परिजन से आवेदन नहीं मिला है। बहरहाल मामले की जांच की जा रही है। मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी भेज दिया। इधर, पीएचसी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सुनील कुमार ने बताया कि अहले सुबह बाइक सवार दो युवक अपने साथी को गिरकर जख्मी होने की बात कहकर इलाज के लिए भर्ती कराया। युवक के गले में तेज धारदार हथियार से वार करने का चिन्ह पाया गया। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।