फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime: In Kaimur, thieves cut ATM with a gas cutter and took away money; SP-DSP reached spot

Bihar Crime News: कैमूर में गैस कटर से एटीएम काट कर पैसे ले उड़े चोर; एसपी-DSP जांच करने मौके पर पहुंचे

Sun, 10 Dec 2023 04:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 10 Dec 2023 04:51 PM IST
सार

SBI ATM Loot: कैमूर में कुछ चोर एसबीआई के एटीएम को काट कर सभी रुपये लेकर फरार हो गए। इसकी जानकारी मिलने पर एसपी और डीएसपी मौके पर जांच करने पहुंचे। जानें पूरा मामला...। 

विज्ञापन
Bihar Crime: In Kaimur, thieves cut ATM with a gas cutter and took away money; SP-DSP reached spot
घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के कैमूर से कुछ अपराधियों द्वारा बैंक के एटीएम को गैस कटर से काट कर उसमें से रुपये लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। यह घटना कुदरा थाना क्षेत्र के एनएच 2 स्थित पुसौली में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम में घटी। सूचना मिलने पर मौके पर कैमूर एसपी, मोहनिया डीएसपी और कुदरा थाना अध्यक्ष पहुंचे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली स्थित एसबीआई एटीएम में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने धावा बोल दिया। यहां अपराधी SBI एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे सारे रुपये लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


वहीं, मौके पर पहुंचे कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि एटीएम काटे जाने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। बैंक को भी सूचना दे दी गई है। अभी तक अपराधी एटीएम से कितने पैसे ले गए हैं इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है, क्योंकि अभी बैंक अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर कटे हुए एटीएम की जांच की जाएगी। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि अपराधी कितने पैसे यहां से ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने आगे बताया कि पूर्व में यहां ऐसे बहुत सारे गैंग सक्रिय थे जो एटीएम काटकर पैसे भाग लेकर भाग जाते थे, उन सभी की लिस्ट बना ली गई है। पुलिस जल्द ही इस केस को सॉल्व कर लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed