फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime Gold businessman shot by criminals in Siwan

Bihar Crime: सीवान में स्वर्ण व्यवसायी को बदमाशों ने मारी गोली, तीन साल पहले भी की थी फायरिंग

Thu, 02 Mar 2023 10:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 02 Mar 2023 10:18 PM IST
सार

बिहार के सीवान जिले में स्वर्ण व्यवसायी से लूट का मामला सामने आया है। विरोध करने पर स्वर्ण व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मार दी। घायल व्यवसायी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Bihar Crime Gold businessman shot by criminals in Siwan
स्वर्ण व्यवसायी को बदमाशों ने मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवान जिले में स्वर्ण व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मार दी। व्यवसायी दुकान से ज्वेलरी अपने घर ला रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। व्यवसायी की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामला जीरादेई थाना एरिया का है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


बता दें कि जीरादेई थाना क्षेत्र में रूइया बंगरा गांव निवासी पवन सोनी, जिनका सोने-चांदी की दुकान है। वह विजइपुर में स्थित अपने दुकान से सामान लेकर घर आ रहे थे। घर के करीब ही पहले से घात लगाए बदमाशों ने सामान लूटने की कोशिश की, जिसका विरोध करने पर व्यवसायी को गोली मार दी। गोली सीने में लगी है और बदमाश हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों की मदद से व्यवसायी को उपचार के लिए सीवान सदर अस्पताल लाया गया, जहां व्यवसायी की स्थिति गंभीर देखते हुए हायर सेंटर भेजा गया। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही सीवान अस्पताल नगर थानाध्यक्ष सुदर्शन राम दल-बल के साथ पहुंचे और घायल का बयान लेकर मामले की जांच में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पहले भी मारी गई थी गोली...
जीरादेई रूइया बंगरा निवासी पवन सोनी को तीन साल पहले भी बदमाशों ने गोली मार दी थी, इलाज के बाद उनकी जान बच पाई थी। फिर आज बदमाशों ने पवन सोनी को गोली मारकर घायल कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed