{"_id":"64a6ec068b0ab5466d0647a6","slug":"bihar-crime-friend-did-not-give-money-to-drink-smack-in-khagaria-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: खगड़िया में स्मैक पीने के लिए नहीं दिए पैसे तो दोस्त ने ही ली जान, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: खगड़िया में स्मैक पीने के लिए नहीं दिए पैसे तो दोस्त ने ही ली जान, आरोपी गिरफ्तार
Thu, 06 Jul 2023 10:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Jul 2023 10:00 PM IST
सार
Bihar Crime: खगड़िया जिले में आपसी रंजिश में एक नशेड़ी दोस्त ने ही एक दोस्त की बेरहमी से पिटाई करते हुए हत्या कर दिया और शव को वहीं छोड़कर फरार हो गया। परिजनों को घटना की जानकारी मिली तो पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खगड़िया में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। युवक का शव खगड़िया के मोरकाही थाना क्षेत्र अंतर्गत बछौता गांव स्थित काली स्थान के पास उसी के बासा से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भदास गांव निवासी 22 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है। वहीं, शव मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। राहुल की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि राहुल बुधवार शाम को अपने घर से निकला था। जब देर रात तक वो घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोज शुरू की। काफी समय खोजने के बाद राहुल का मृत शरीर बछौता स्थित उसके बासा पर मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना के कारण के संदर्भ में मृतक के परिजनों ने बताया कि राहुल के दोस्त चांद कुमार को स्मैक पीकर नशे कराने की आदत थी। इसलिए वो अक्सर राहुल से पैसे मांगा करता था। परिजनों ने चांद कुमार के ऊपर ही पैसों के लिए राहुल की हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
वहीं, परिजनों से युवक का शव मिलने की सूचना पाते ही मोरकाही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर गुरुवार को सदर अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मोरकाही थाना अध्यक्ष ने बताया कि एक युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। युवक के शरीर पर एक जगह जख्म के निशान हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने चांद कुमार नमक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।