{"_id":"642eb05e7eff420bd6000035","slug":"bihar-crime-fisherman-brutally-murdered-in-begusarai-2023-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Crime: बेगूसराय में मछुआरे की निर्मम तरीके से हत्या, खगड़िया जिले का था निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Crime: बेगूसराय में मछुआरे की निर्मम तरीके से हत्या, खगड़िया जिले का था निवासी
Thu, 06 Apr 2023 05:13 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 06 Apr 2023 05:13 PM IST
सार
बिहार के बेगूसराय जिले में एक मछुआरे की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। मृतक खगड़िया जिले में गंगौर थाने का रहने वाला था। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
मछुआरे की निर्मम तरीके से हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में अपराधियों ने एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां अपराधियों ने मछुआरे को पानी में डूबाकर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को पानी में छोड़ दिया। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मामला डंडारी थाना क्षेत्र के तेतरी बहियार स्थित गंडक नदी की है। मृतक व्यक्ति की पहचान खगड़िया जिला में गंगौर थाना क्षेत्र के बेला सिमरी गांव के रहने वाले आशिक सहनी का पुत्र प्रमोद साहनी के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि बुधवार की रात मृतक प्रमोद साहनी गंडक नदी में मछली मारने के लिए गया था। देर रात तक मृतक प्रमोद साहनी घर वापस नहीं आया। परिजनों के द्वारा मोबाइल पर संपर्क किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ बताया।
विज्ञापन
आनन-फानन में परिजनों के द्वारा गुरुवार सुबह जब खोजबीन किया गया तो प्रमोद साहनी का आधा शरीर गंडक नदी के पानी और आधा शरीर पानी के बाहर पड़ा हुआ था। परिजनों का कहना है कि किसी ने रात में निर्मम तरीके से प्रमोद साहनी की पानी में डूबा कर निर्मम तरीके से हत्या कर शव को उसी जगह छोड़ दिया। फिलहाल, इस घटना के बाद परिजनों के द्वारा डंडारी थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर डंडारी थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रमोद साहनी पेशे से मछुआरे थे और मछली मारकर पूरे परिवार को भरण-पोषण करते थे।
विज्ञापन