फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Crime: Criminals shot a finance employee in Motihari

Bihar: अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी को मारी गोली, फिर लूट की घटना को दिया अंजाम; बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर

Sat, 17 Aug 2024 07:47 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 17 Aug 2024 07:47 PM IST
सार

Bihar: मोतिहारी के सुगौली-बेतिया मुख्य मार्ग के फुलवरिया के नायका टोला गांव के समीप बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर एक फाइनेंस कर्मी को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

विज्ञापन
Bihar Crime: Criminals shot a finance employee in Motihari
घायल पीड़ित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में अपराधियों के हौंसले बुलंद है। अब मोतिहारी में बेखौफ बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी को गोली मारकर उससे लूटपाट कर ली। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल फाइनेंस कर्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुगौली में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने इलाज कर उसे बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


घायल की पहचान पश्चिमी चंपारण जिला के योगपर्टी थाना क्षेत्र के सेरवा लाल टोला गांव निवासी विपिन मिश्रा के पुत्र सोनू कुमार मिश्रा के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि वो अपने ब्रांच स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंस लिमिटेड चिरैया से दोपहर एक बजे अपने घर को जाने के क्रम में छपवा से बेतिया जा रहा था।
विज्ञापन


फुलवरिया में एक किमी के बाद नयका टोला लगभग दो बजे के आसपास पहुंचा ही था कि पीछे से एक बाइक पर तीन सवार और एक बाइक पर एक आदमी उसके आगे आ धमके। बदमाशों ने आते ही उसपर फायरिंग कर दी, गोली उसके जांघ में (दाहिने पैर) टच होते हुए निकल गई। इतना ही नहीं बदमाशों ने उसके कंधे पर टंगे बैग, जिसमें सोने के एक हनुमान जी और पर्स में करीब 22500 रुपये लेकर फरार हो गए। बदमाश बाद में पीड़ित की बाइक भी लेकर चले गए। पीड़ित ने बताया कि सभी ने अपने चेहरे पर मास्क पहना हुआ था। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले में अपराध पंजीयत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed