{"_id":"5e9db6f58ebc3ed5611413cc","slug":"bihar-court-pardons-boy-who-stole-to-feed-family-amid-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूखे परिवार का पेट भरने के लिए चोरी करने वाले युवक को अदालत ने किया माफ, प्रशासन को राशन पहुंचाने का दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूखे परिवार का पेट भरने के लिए चोरी करने वाले युवक को अदालत ने किया माफ, प्रशासन को राशन पहुंचाने का दिया आदेश
Mon, 20 Apr 2020 08:21 PM IST
अमित कुमार
पीटीआई, बिहार शरीफ (बिहार)
पीटीआई, बिहार शरीफ (बिहार)
Published by: अमित कुमार
Updated Mon, 20 Apr 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : lockdown migrant worker labourers walking home to up bihar in varanasi
लॉकडाउन में कई दिनों से भूखे परिवार का पेट भरने के लिए एक 16 वर्षीय युवक ने चोरी करने की कोशिश की, लेकिन पकड़ा गया। मगर बिहार की एक अदालत ने मानवता दिखाते हुए उसे आरोपों से बरी कर दिया। यही नहीं प्रशासन को युवक के घर खाना पहुंचाने को भी कहा।
विज्ञापन
बिहार के नालंदा जिले में इस युवक ने अपने भाई और मानसिक रूप से विक्षिप्त मां का पेट भरने के लिए एक महिला का पर्स चुराने की कोशिश की थी। पुलिस के मुताबिक, 'इस्लामपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के बाजार में 17 अप्रैल को वह एक महिला का पर्स लेकर भाग गया था। सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान हुई और उसे हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश किया गया था।'
विज्ञापन
जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट मानवेंद्र मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस नाबालिग के घर सरकारी योजना के तहत राशन पहुंचाया जाए और उसके रहने का भी प्रबंध किया जाए। मजिस्ट्रेट ने पुलिस को भी निर्देश दिए कि चार महीने के बाद इस नाबालिग के व्यवहार की रिपोर्ट पेश की जाए। उसी दिन आदेश भी सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
यह नाबालिग अपनी मां और भाई के साथ खातोलना बिगाहा गांव में एक कच्ची झुग्गी में रहता है। अदालत के निर्देश के बाद इस्लामपुर के ब्लॉक विकास अधिकारी प्रियदर्शी राजेश ने कहा कि वह लड़के के घर गए और खाना व अन्य जरूरी सामान पहुंचा आए हैं।