फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Coronavirus Live Updates Number of cases of corona virus infection increased to 64 in State

कोरोना वायरस: बिहार में चार नए मरीज मिले, मामलों की संख्या बढ़कर 64 हुई 

Sun, 12 Apr 2020 08:07 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 12 Apr 2020 08:07 AM IST
विज्ञापन
Bihar Coronavirus Live Updates Number of cases of corona virus infection increased to 64 in State
बिहार में कोरोना वायरस मामलों की संख्या बढ़कर अब 64 हो गई है। - फोटो : पीटीआई

बिहार के नवादा और बेगूसराय जिलों में शनिवार को कोरोना संक्रमण का दो-दो नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर अब 64 हो गई है। इससे संक्रमित मुंगेर निवासी एक मरीज की 21 मार्च को मौत हो गई थी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि शनिवार को कोरोना संक्रमण के चार नए मामले प्रकाश में आए जिनमें दो नवादा में और दो बेगूसराय जिले से जुड़े हैं। ये लोग पूर्व में इस रोग से ग्रसित व्यक्तियों के संपर्क में आए थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रकाश में आए कोरोना संक्रमित लोगों की यात्रा के बारे में पता लगाया जा रहा है। बिहार में कोरोना संक्रमण के अब तक सिवान में सबसे अधिक 29 मामले, मुंगेर और बेगुसराय में सात-सात, पटना एवं गया में पांच-पांच, गोपालगंज और नवादा में तीन-तीन, नालंदा में दो और सारण, लखीसराय एवं भागलपुर में एक-एक मामले प्रकाश में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज जिसकी 21 मार्च को पटना एम्स में मौत हो गई थी, के संपर्क में बीते दिनों में 64 व्यक्ति आए थे जिनमें से 55 के नमूने जांच के लिए आरएमआरआई में भेजे गए थे। इनमें से 11 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। बिहार में अब तक 6,250 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना संक्रमित 18 मरीज ठीक भी हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed